सरस्वती शिशु मंदिर बसना में गूंजा वंदे मातरम्, विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने दिया राष्ट्रभक्ति का संदेश
बसना :- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बसना में 'वंदे मातरम्' सामूहिक गायन कार्यक्रम का गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण माहौल में आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बसना विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के शुभारंभ पर मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने माँ सरस्वती एवं भारत माता के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना की और बसना क्षेत्र की सुख-समृद्धि एवं विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की मंगल कामना की।
तदोपरांत विद्यालय परिसर में उपस्थित सैकड़ों विद्यार्थियों, आचार्यों एवं अतिथियों ने एक स्वर में राष्ट्रगीत 'वंदे मातरम्' का सामूहिक गायन किया, जिससे संपूर्ण वातावरण देशभक्ति की भावना से गुंजायमान हो उठा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने कहा कि वंदे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि मातृभूमि के प्रति अगाध श्रद्धा, भक्ति और समर्पण का प्रतीक है। आजादी के आंदोलन से लेकर आज तक इस अमर गीत ने हर भारतीय के हृदय में राष्ट्रप्रेम की ज्वाला प्रज्वलित की है। विद्या भारती जैसी संस्थाएँ भावी पीढ़ी में राष्ट्रनिष्ठा और सांस्कृतिक मूल्यों का बीजारोपण कर देश निर्माण में अतुलनीय योगदान दे रही हैं।
उन्होंने विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन ही चरित्र और भविष्य की आधारशिला होता है। अनुशासन, परिश्रम और संस्कारों को जीवन में ढालकर ही सफलता प्राप्त की जा सकती है। आप सभी भारत का स्वर्णिम भविष्य हैं, असफलताओं से निराश न हों और शिक्षा का उपयोग समाज व राष्ट्र के कल्याण के लिए करें।
कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन समिति द्वारा मुख्य अतिथि विधायक डॉ. संपत अग्रवाल का स्मृति चिह्न एवं अंगवस्त्र भेंट कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर बीज निगम अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर, नगर पंचायत बसना अध्यक्ष खुशबू अग्रवाल, वरिष्ठ भाजपा नेता ओमप्रकाश चौधरी, वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ. एन.के. अग्रवाल, पूर्व जिला उपाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, मंडल अध्यक्ष बसना नरेंद्र यादव, जिला महामंत्री युवा मोर्चा कामेश बंजारा, उपाध्यक्ष नगर पंचायत शीत गुप्ता, आनंद राम मानदानी, शिशु मंदिर अध्यक्ष रामचंद्र अग्रवाल, प्रधानाचार्य धनुर्जय साहू, महामंत्री दीपक शर्मा, महामंत्री सरोज पटेल, महिला मोर्चा अध्यक्ष दीपा अरुण साहू, विधायक प्रतिनिधि अरविंद मिश्रा, सुकदेव वैष्णव, निर्मल दास, खेमराज अग्रवाल, युवा मोर्चा अध्यक्ष आकाश सिन्हा, पूर्व प्राचार्य रमेश कर, पत्रकार खेमराज साहू, बंटी अग्रवाल सहित विद्या भारती के पदाधिकारी, विद्यालय समिति के सदस्य, शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।





0 Comments