150वीं वर्षगांठ पर गढ़फुलझर में गूंजा वंदे मातरम्, विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन

150वीं वर्षगांठ पर गढ़फुलझर में गूंजा वंदे मातरम्, विद्यार्थियों ने किया सामूहिक गायन

बसना:- राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर गढ़फुलझर संकुल केंद्र अंतर्गत शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय में सामूहिक वंदे मातरम् गायन का आयोजन किया गया।


विद्यालय परिसर में शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने अनुशासन एवं श्रद्धा के साथ एक स्वर में वंदे मातरम् का गायन कर राष्ट्रप्रेम और मातृभूमि के प्रति सम्मान की भावना व्यक्त की। इस दौरान विद्यार्थियों को राष्ट्रगीत के ऐतिहासिक महत्व, राष्ट्रीय एकता और देश की गौरवशाली परंपरा के बारे में जानकारी दी गई।

यह कार्यक्रम विकासखंड शिक्षा अधिकारी बसना श्री बद्रीविशाल जोल्हे, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री कंवर, विकासखंड स्रोत समन्वयक श्री अनिल सिंह साव, नोडल प्राचार्य श्री दिनेश चंद्र डडसेना एवं संकुल समन्वयक श्री अरुण प्रधान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में प्रधान पाठक श्री नरेंद्र कुमार पटेल, शिक्षक श्री शरण कुमार दास, FLN DRG श्री कृष्ण किशोर यादव, श्री गोकुल प्रसाद नंद, श्री रोहित कुमार साहू, श्रीमती यज्ञसेनी हरिपाल, श्री जीतेन भोई, श्री राजेश कुमार बरिहा एवं श्री राकेश कुमार सहित समस्त विद्यालय परिवार का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables