ऑपरेशन निश्चय: बसना पुलिस को बड़ी सफलता, 35 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

ऑपरेशन निश्चय: बसना पुलिस को बड़ी सफलता, 35 किलो गांजे के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार



महासमुंद/बसना :- ऑपरेशन निश्चय के तहत वाहन चेकिंग के दौरान बसना पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पलसापाली बेरियर (अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट) के पास घेराबंदी कर पुलिस ने गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।



बोलेरो वाहन से 35.400 किलो गांजा बरामद हुआ है, मौके पर 02 आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। आरोपियों से गांजा, बोलेरो वाहन और मोबाइल सहित कुल 22 लाख 90 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।


अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी पर प्रभावी कार्रवाई के लिए जिले में पुलिस टीम द्वारा लगातार चेकिंग की जा रही है। इसी दौरान थाना बसना पुलिस की टीम द्वारा पलसापाली बेरियर के पास वाहन चेकिंग की जा रही थी। चेकिंग के दौरान ओडिशा के पदमपुर की ओर से आ रही एक संदिग्ध सफेद रंग की बोलेरो वाहन (क्रमांक CG 04 NW 0801) को पुलिस टीम ने रोका।


वाहन की तलाशी लेने पर उसमें एक प्लास्टिक की बोरी में भरा 35.400 किलो गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में खुलासा हुआ कि वे ओडिशा के मोहनगिरी (जिला कालाहांडी) से यह गांजा अवैध रूप से बेचने के लिए पुणे (महाराष्ट्र) लेकर जा रहे थे।


मामले में दोनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।


गिरफ्तार आरोपीगण -

01- उमेश गोरे पिता भरत गोरे उम्र 24 वर्ष, निवासी देवगांव, थाना पारागांव, जिला पुणे, महाराष्ट्र

02- बृजलाल साहू पिता दशरथ साहू उम्र 38 वर्ष, निवासी टोंगो-पथरा, थाना पिथौरा, जिला महासमुंद (छ.ग.)


जप्त संपत्ति -

01- 35.400 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 17,70,000 रुपये)

02- एक बोलेरो वाहन (कीमती 5,00,000 रुपये)

03- 02 नग मोबाइल (कीमती 20,000 रुपये)


कुल कीमत - 22,90,000 रुपये।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables