नकली होलोग्राम लगाकर शराब तस्करी करने वाले संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश, 5 आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद/सरायपाली, बसना:- नकली होलोग्राम और छत्तीसगढ़ स्टेट के नकली लेबल लगाकर भारी मात्रा में शराब तस्करी के संगठित सिंडिकेट का पर्दाफाश हुआ है।
सरायपाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई में कंटेनर, डस्टर कार और तस्करों के घर से कुल 370 पेटी, कुल 3229 लीटर शराब जब्त की गई है, जिसकी कीमती 22,15,120 रुपये है। अवैध शराब, परिवहन की गाड़ियां और मोबाइल सहित कुल 50,30,120 रुपये की संपत्ति जब्त की गई है।
जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ विशेष अभियान के तहत सरायपाली पुलिस ने 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा है।
कार्रवाई का विवरण -
दिनांक 11.08.2026 को सरायपाली पुलिस द्वारा विशेष अभियान के तहत आरोपी राजेश पटेल, अजित पटेल और अमित पटेल को डस्टर कार क्रमांक CG 04 PS 3481 में 25 पेटी में 1192 पौव्वा गोवा अंग्रेजी शराब (214 लीटर 560 मिलीलीटर, कीमती 1,43,040 रुपये) का परिवहन करते पकड़ा गया।
आरोपी अमित पटेल के मेमोरेंडम के आधार पर उसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की 46 बोतलें (कुल 34 लीटर 500 मिलीलीटर, कीमती 84,880 रुपये) जब्त की गईं। इसके अलावा कंटेनर ट्रक क्र. HR 38 X 3420 में भरी 345 पेटी पौव्वा गोवा अंग्रेजी शराब (2980.800 लीटर, कीमती 19,87,200 रुपये) जब्त की गई। कुल 3229.860 लीटर शराब जब्त हुई।
आरोपियों के मेमोरेंडम पर एक अन्य आरोपी विनय सिंह ठाकुर निवासी रायगढ़ और अंतर्राज्यीय सरगना धीरज आहूजा निवासी फरीदाबाद, हरियाणा को गुड़गांव से गिरफ्तार किया गया। जांच में नकली होलोग्राम, लेबल, बोतल और शराब कंटेनर उपलब्ध कराने में धीरज आहूजा की भूमिका सामने आई है। अन्य राज्यों में भी तस्करी के सबूत मिले हैं।
इसी शराब को बड़ी मात्रा में खरीद कर ढाबों में खुदरा बिक्री करने वाले ममता होटल, मंजीत ढाबा, बिहारी होटल, समीर ढाबा और मां भांचा ढाबा के मालिकों को भी हिरासत में लिया गया है।
यह सिंडिकेट महासमुंद, सारंगढ़, रायगढ़, जांजगीर जिले के क्षेत्र में फैला था। आबकारी विभाग की जांच में नकली होलोग्राम और लेबल की पुष्टि हुई है।
मामले में अपराध क्रमांक 264/26 में धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट एवं धारा 111(2), 338, 336(3), 340(4) BNS के तहत कार्रवाई जारी है।
गिरफ्तार आरोपी -
01- राजेश पटेल पिता फिरन पटेल उम्र 45 वर्ष निवासी भंवरचुंवा चौकी भवरपुर थाना बसना
02- अजित पटेल पिता मुक्तेश्वर पटेल उम्र 29 वर्ष निवासी कुटेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद
03- अमित पटेल पिता मुक्तेश्वर पटेल उम्र 32 वर्ष निवासी कुटेला थाना सरायपाली जिला महासमुंद
04- विनय सिंह ठाकुर पिता गजराज सिंह ठाकुर उम्र 51 वर्ष निवासी वार्ड नं. 39, विकास नगर, उत्तरा रोड रायगढ़
05- धीरज आहूजा पिता स्व. दिनेश आहूजा उम्र 32 वर्ष निवासी मकान नं. 1113 सेक्टर 19 फरीदाबाद हरियाणा
जप्त सामग्री -
01- कुल 3229.860 लीटर अवैध अंग्रेजी शराब (कीमती 22,15,120 रुपये)
02- डस्टर कार कीमती 03 लाख रुपये
03- 03 नग मोबाइल 15 हजार रुपये
04- कंटेनर ट्रक कीमती 10 लाख रुपये
05- क्रेटा कार कीमती करीब 15 लाख रुपये
कुल जप्त संपत्ति की कीमत करीब 50,30,120 रुपये।




0 Comments