महासमुंद पुलिस का मानव तस्करी सिंडिकेट पर सर्जिकल स्ट्राइक, 5 मुख्य तस्कर गिरफ्तार, 1.48 करोड़ नकद जब्त
महासमुंद :- वृहद स्तर पर अवैध रूप से संचालित मानव तस्करी के पूरे सिंडिकेट पर महासमुंद पुलिस ने सर्जिकल स्ट्राइक की है। कार्रवाई में नुआपाड़ा पुलिस का सक्रिय सहयोग रहा।
छत्तीसगढ़ से तस्करी कर भेजे गए नाबालिग के शारीरिक शोषण और गर्भवती होने के अस्पताल मेमो के बाद जांच शुरू हुई, जिससे पूरे सिंडिकेट का खुलासा हुआ। यह प्रलोभन देकर मानव तस्करी, नाबालिगों की तस्करी, बाल मजदूरी और नाबालिग बालिकाओं के दैहिक शोषण का मामला है।
कार्रवाई की मुख्य बातें -
- सिंडिकेट के ओडिशा और छत्तीसगढ़ में फैले 10 ठिकानों पर रेड, 1,48,54,750 रुपये नकद जब्त।
- भारी मात्रा में महत्वपूर्ण दस्तावेज एवं इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य जब्त, मजदूर पलायन रजिस्टर/डायरी, विभिन्न मोबाइल, बैंक पासबुक, चेकबुक एवं एटीएम कार्ड बरामद।
- बरामद दस्तावेजों में हजारों की संख्या में बालिग एवं नाबालिग मजदूरों के अवैध परिवहन और बंधुआ मजदूरी के ठोस डिजिटल और कागजी सबूत मिले।
- मोबाइल CDR रिकॉर्ड और बैंक अकाउंट खंगाले जा रहे हैं, इंड टू इंड कार्रवाई की जाएगी।
मामला कैसे खुला -
दिनांक 21.09.2026 को आदित्य हॉस्पिटल एवं मैटरनिटी होम की डॉ. ज्योति कलिकोटी द्वारा अस्पताल मेमो प्राप्त हुआ। तस्दीक पर पीड़िता एवं उसके परिवार के सदस्य भाई लुकेश पटेल निवासी लोहारगांव थाना खल्लारी के कथन एवं प्रारंभिक जांच से एक सुनियोजित मानव तस्करी तथा बंधुआ मजदूरी के रैकेट का मामला प्रकाश में आया।
जांच में सामने आया कि इस संगठित गिरोह का मुख्य सरगना मुकेश चंद्राकर निवासी बेलटुकरी, ओडिशा है, जो महासमुंद और सीमावर्ती क्षेत्रों में दलालों का बड़ा नेटवर्क संचालित करता है। आरोपी के अधीन लता सबर, जगत गुप्ता, नंदू महंती और पीयूष कुमार जैसे लोग काम करते हैं।
जनवरी 2026 में आरोपी ने पीड़िता के परिवार को 40,000 रुपये का एडवांस देकर ऋण-जाल में फंसाया और पूरे परिवार को डरा-धमकाकर बंधुआ मजदूर बनाकर उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में अंशुमान सिंह के ईंट भट्ठे में भेज दिया। वहां परिवार को अत्यंत अमानवीय परिस्थितियों में रखा गया, प्रतिदिन 13 घंटे तक बिना पर्याप्त विश्राम के काम कराया गया।
इस दौरान 15 वर्षीय नाबालिग पीड़िता से भी बाल मजदूरी कराई गई और भट्ठे के जेसीबी चालक द्वारा उसका शारीरिक शोषण किया गया।
इस पर थाना खल्लारी में अपराध क्र. 104/2026 धारा 143(2), 143(3), 143(4), 3(5) BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया, बाद में संगठित अपराध की धारा 111 BNS जोड़ी गई।
गिरफ्तार आरोपी -
01- मुकेश चंद्राकर पिता सोनू राम चंद्राकर उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम बेलटुकरी थाना बेलटुकरी जिला नुआपाड़ा (ओडिशा)
02- नसीम बानो उर्फ लता सबर पति संतोष अहिर उम्र 55 वर्ष निवासी खरियार रोड थाना जोंक जिला नुआपाड़ा (ओडिशा)
03- मनीष गुप्ता पिता जगत गुप्ता उम्र 32 वर्ष निवासी ग्राम पटपरपाली बाम्हनडीह थाना कोमाखान जिला महासमुंद
04- नंदकुमार मोहंती (नंदू) पिता रूसिया मोहंती उम्र 52 वर्ष निवासी वार्ड नंबर 12 बारचौक थाना पिथौरा जिला महासमुंद
05- पीयूष अग्रवाल पिता लक्ष्मीनारायण अग्रवाल उर्फ फुन्नू सेठ उम्र 37 वर्ष निवासी लहरौद थाना पिथौरा जिला महासमुंद
जप्त संपत्ति -
01- नगदी रकम 01 करोड़ 48 लाख 54 हजार 750 रुपये
02- मजदूर पलायन संबंधी विभिन्न रजिस्टर/डायरी
03- विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन
04- बैंक पासबुक, चेक बुक, ATM कार्ड
05- मॉर्टगेज स्टांप दस्तावेज
06- नोट गिनने की मशीन





0 Comments