जम्हारी विद्यालय के 2 खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स खेल जगदलपुर स्टेट के लिए

 जम्हारी विद्यालय के  2 खिलाड़ियों का चयन एथलेटिक्स खेल जगदलपुर स्टेट के लिए

 


सरायपाली :- 17 सितंबर से 20 सितंबर के मध्य होने वाले जगदलपुर में 26 वीं राज्य स्तर शालेय एथलेटिक्स क्रीडा प्रतियोगिता के लिए शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 02 खिलाड़ियों  का चयन हुआ हैं इन खिलाड़ियों ने संभाग स्तर पर अपने-अपने स्पर्धा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए राज्य स्तर के लिए अपना स्थान सुनिश्चित किया इनमें 17 वर्ष बालिका आयु वर्ग में बिंदु मानिकपुरी ने तवा एवं गोला फेक, 14 वर्ष बालक आयु वर्ग में डिकेश चौहान तवा एवं बाधा दौड़ 

इनके चयन से पूरे विद्यालय परिवार के साथ सरायपाली अंचल में खुशी का माहौल है।



 खिलाड़ी के चयन से विद्यालय के व्यायाम शिक्षक/कोच  विजय कुमार  पटेल  बच्चों के प्रदर्शन से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बताया कि जम्हारी स्कूल से विगत 5 वर्षों से  एथलेटिक्स स्पर्धा में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर  तक स्थान बना रहे हैं,इस सफलता के लिए  समस्त सम्माननीय - संस्था प्रमुख सीताराम कुमार, व्याख्याता अशोक कुमार साहू, व्याख्याता सत्यवादी कंवर,  संकुल समन्वयक पुरुषोत्तम पटेल, जवाहरलाल लहरे, विजिया साहू, जनप्रतिभागी द्वारा नियुक्त शिक्षकगण जम्हारी संकुल के समस्त शिक्षक गण सहित सरायपाली के समस्त व्यायाम शिक्षक एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष नोहर डडसेना एवं समस्त पालक गण दोनों बच्चों के पालक गोवर्धन मानिकपुरी, जन्मजय  चौहान सभी ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए बच्चों को अग्रिम शुभकामनाएं प्रदान किये l

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables