पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी पति गिरफ्तार

पत्नी से अवैध संबंध के शक में पड़ोसी को कुल्हाड़ी से काटा, आरोपी पति गिरफ्तार



सूरजपुर / प्रतापपुर (हमर CG न्यूज़ - जीत यादव) :- पत्नी से अवैध संबंध के शक में एक व्यक्ति की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। आरोपी पति ने अपने पड़ोसी युवक पर कुल्हाड़ी से हमला कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई।


क्या है पूरा मामला?

मामला प्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। पलड़ा निवासी *श्रीलाल अगरिया (35)* की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। जांच में सामने आया कि कनकनगर निवासी *आनंद अगरिया (35)* को अपनी पत्नी और श्रीलाल के बीच अवैध संबंध होने का शक था। इसी बात को लेकर दोनों के बीच पहले भी कई बार विवाद हो चुका था।



बताया जा रहा है कि आरोपी ने मृतक को कई बार अपनी पत्नी से दूर रहने की चेतावनी दी थी, लेकिन विवाद थमा नहीं। गुस्से में आकर आरोपी ने श्रीलाल पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।


मौके पर ही मौत:

हमले में श्रीलाल गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद आरोपी फरार हो गया। सूचना पर प्रतापपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और साक्ष्य जुटाए।


आरोपी गिरफ्तार, कुल्हाड़ी जप्त:

पुलिस ने संदेह के आधार पर कनकनगर निवासी आनंद अगरिया को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने जुर्म कबूल कर लिया। आरोपी ने बताया कि बार-बार मना करने के बावजूद उसकी पत्नी से बातचीत बंद नहीं हुई, इसलिए गुस्से में आकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर वारदात में प्रयुक्त कुल्हाड़ी जप्त कर ली है और आगे की कार्रवाई कर रही है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables