सारंगढ़ में पागल कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटा - शहर में दहशत

 सारंगढ़ में पागल कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटा - शहर में दहशत



सारंगढ़-बिलाईगढ़(रूपानंद साव):- जिले में आवारा कुत्तों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। सारंगढ़ शहर में एक पागल कुत्ते ने 31 से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया, जिससे पूरे इलाके में दहशत फैल गई है। घायलों में बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग भी शामिल हैं।


जानकारी के अनुसार वार्ड क्रमांक 1, 2, 3 और 4 में इस कुत्ते का सबसे ज्यादा आतंक देखा गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक कुत्ता पिछले एक दिन से असामान्य और आक्रामक व्यवहार कर रहा था। वह गली-मोहल्लों में घूम-घूमकर राह चलते लोगों पर अचानक हमला कर रहा था।



घटनाओं के बाद सभी घायलों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उन्हें एंटी-रेबीज वैक्सीन लगाई गई है। लगातार हो रही घटनाओं के बाद लोगों में डर का माहौल है और लोगों ने नगर पालिका से आवारा कुत्तों पर नियंत्रण के लिए अभियान चलाने की मांग की है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables