जर्जर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, शिक्षक घायल, बड़ा हादसा टला

जर्जर स्कूल की छत का प्लास्टर गिरा, शिक्षक घायल, बड़ा हादसा टला



सूरजपुर (रूपानंद साव):- प्रतापपुर विकासखंड के हरिहरपुर स्थित नेवारडांड प्राथमिक शाला में छज्जे का प्लास्टर अचानक टूटकर गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक शिक्षक घायल हो गया।


बताया जा रहा है कि स्कूल भवन लंबे समय से जर्जर हालत में है। अचानक प्लास्टर गिरने से स्कूल में हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त बच्चे वहां मौजूद नहीं थे, नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था।


घायल शिक्षक को उपचार के लिए ले जाया गया है। घटना के बाद छात्रों और अभिभावकों में दहशत का माहौल है।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables