बालोद में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 25 से ज्यादा घायल

 बालोद में बड़ा हादसा: यात्रियों से भरी बस पलटी, 1 की मौत, 25 से ज्यादा घायल


बालोद(रूपानंद साव):- बालोद जिले में शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में एक यात्री की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 25 से ज्यादा लोग घायल हो गए।


हादसा बालोद थाना क्षेत्र के करहीभदर मोड़ के पास पेट्रोल पंप के आगे हुआ। जानकारी के मुताबिक डीआरडी कंपनी की बस बालोद से धमतरी जा रही थी। बस में 35 से अधिक यात्री सवार थे। मोड़ पर अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे नाले के पास पलट गई।



बस पलटते ही चीख-पुकार मच गई। कई यात्री बस के अंदर फंस गए, जबकि एक यात्री बस के नीचे दब गया जिससे उसकी मौत हो गई।


सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। घायलों को जिला अस्पताल बालोद में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables