महासमुन्द(बसना) पुलिस का 'एंड-टू-एंड' स्ट्राइक, ओडिशा से उत्तर प्रदेश तक फैले गांजा तस्करी का नेटवर्क ध्वस्त
महासमुंद/बसना (जीत यादव हमर CG न्यूज़):- अवैध मादक पदार्थों के व्यापार को जड़ से खत्म करने के लिए महासमुंद पुलिस द्वारा 'सोर्स से लेकर डेस्टिनेशन तक' यानी 'एंड-टू-एंड' कार्यवाही पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसी क्रम में थाना बसना पुलिस ने गांजा मंगाने वाले मुख्य आरोपी को उत्तर प्रदेश से गिरफ्तार किया है।
दिनांक 18/01/2026 को थाना बसना पुलिस द्वारा अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पलसापाली बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान एक काले रंग की हीरो सुपर स्प्लेंडर मोटरसाइकिल (CG 04 PN 1215) को पकड़ा था। इस वाहन से सफेद रंग की बोरी में 21.620 किलोग्राम अवैध गांजा जब्त किया गया था तथा मौके से आरोपी *उत्तम दास पिता अनिल दास, उम्र 35 वर्ष, निवासी झरापाली MV-85, मलकानगिरी (उड़ीसा)* को गिरफ्तार किया गया था।
अंतरराज्यीय गांजा तस्करी मामले में आरोपी गुड्डू तिवारी (मुख्य रिसीवर) कानपुर महाराजपुर (उ.प्र.) से गिरफ्तार
- इसके पूर्व मामले में गांजा परिवहनकर्ता (कैरियर), गांजा उपलब्धकर्ता (मुख्य सोर्स) हो चुके हैं गिरफ्तार
- थाना बसना अपराध क्रमांक 38/2026, धारा 20(B) एनडीपीएस एक्ट का है मामला
पूछताछ में पता चला कि यह गांजा उड़ीसा निवासी *शिबा बींधानी उर्फ शिबू* से प्राप्त किया गया था और इसे *गुड्डू तिवारी* के कहने पर उत्तर प्रदेश ले जाया जा रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सोर्स मुख्य सप्लायर शिबा बींधानी को दिनांक 20-01-2026 को गिरफ्तार किया था।
साइबर सेल और तकनीकी साक्ष्यों (कॉल डिटेल्स) के आधार पर पहचान सुनिश्चित होने पर महासमुंद पुलिस की टीम ने गांजा सिंडिकेट के मुख्य सरगना गुड्डू तिवारी को कानपुर महाराजपुर (उत्तरप्रदेश) से गिरफ्तार किया, जो प्रयागराज टेंगाई चौराहा में फास्ट-फूड की दुकान चलाता था।
गिरफ्तार आरोपी -
01- गुड्डू तिवारी उर्फ राम मिलन तिवारी पिता राजन तिवारी उम्र 34, वर्तमान निवासी प्रयागराज टेंगाई चौराहा, स्थाई पता कौशाम्बी (उ.प्र.)
पूर्व में गिरफ्तार -
02- उत्तम दास (कैरियर)
03- शिबा बींधानी उर्फ शिबू (मुख्य सप्लायर)
जप्ती - 21.620 किलो गांजा, मोटरसाइकिल और मोबाइल। कुल अनुमानित कीमत लगभग 11 लाख 50 हजार रुपये।




0 Comments