सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत जोन पैकिन में ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात विभिन्न स्तरों पर मेरे सपनों का भारत थीम पर भाषण एवं ड्राइंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
भाषण प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर निखिलेश गिरी, पैकिन कक्षा 5 वीं, उच्च प्राथमिक स्तर पर खुशबू पटेल, पैकिन कक्षा 7 वीं एवं सतीश तांडी, रिमजी कक्षा 8 वीं तथा हायर सेकेंडरी स्तर पर अंजलि बारीक, मल्दामाल कक्षा 12 वीं एवं नमन पंडा, केना कक्षा 12 वीं ने अपना स्थान सुरक्षित किया।
ड्राइंग प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर आशीष तांडी पैकिन कक्षा 3 री, अंशु दास, पैकिन कक्षा 3 री, गणेश गिरी पैकिन कक्षा 4 थी एवं मिखिलेश गिरी पैकिन कक्षा 5 वीं ने स्थान बनाया। माध्यमिक स्तर पर नरोत्तम बाघ, रिमजी कक्षा 7 वीं, अन्नु चौहान पैकिन कक्षा 8 वीं, लोरिमा साहू पैकिन कक्षा 8 वीं, मीनाक्षी भोई पैकिन कक्षा 6 वीं, डिलेश भोई पैकिन कक्षा 8 वीं, पराग भोई सिंघोड़ा कक्षा 7 वीं, तृप्ति बारीक पंडरीपानी कक्षा 7 वीं एवं स्वेरा मलिक बागद्वारी कक्षा 8 वीं ने अपना स्थान सुनिश्चित किया।
वहीं हाईस्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर हिमेश भोई पैकिन कक्षा 12 वीं, चुनेश भोई केना कक्षा 10 वीं, करिश्मा भोई, केना कक्षा 12 वीं, सुप्रिया साहू माल्दामाल कक्षा 11वीं, खुशी मुंडा पैकिन कक्षा 11वीं, भगवती पटेल, परसकोल कक्षा 11वीं, हेमलता प्रधान परसकोल कक्षा 9 वीं एवं अविनाश सिदार परसकोल कक्षा 12 वीं ने स्थान प्राप्त किया।
चयनित सभी प्रतिभागी अब विकासखंड स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।
प्रतियोगिता में भाषण विधा के निर्णायक के रूप में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैकिन, परसकोल, सिंघोड़ा एवं माल्दामाल के प्राचार्य, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चारभाठा तथा शासकीय हाईस्कूल भोथलडीह के प्राचार्य सहित संबंधित निर्णायकगण ने भूमिका निभाई। वहीं ड्राइंग प्रतियोगिता में शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पैकिन, बांजीबहाल, बांझापाली, कलेण्डा (सिंघोड़ा), केना एवं लिमगांव के प्राचार्यों ने निर्णायक की भूमिका निभाई। शिक्षाविद आर के कर एवं प्राचार्य सुशील पटेल, पी के ग्वाल, कोमल प्रसाद पटेल, सुशील सेठ, विनोद कुजूर उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में संकुल समन्वयक भिखारी चरण साहू , शिक्षक नरेश बारिक, डी एल भोई ,युधिष्ठिर भोई, टीका राम पटेल, कमल नारायण भोई, रविंद्र भोई,गैसमोती पटेल,गुलशन पटेल, रूपवती पैकरा, खुशबू रानी शांडिल्य ,सरोजिनी बादी, गुंजा पटेल,शुभ्रा प्रधान,मलय बसंत,संगीता बारिक, विद्या चरण भोई, सुकलाल यादव ,ए एस बरिहा, अंकुर यदु का विशेष सहयोग रहा। कार्यक्रम का संचालन प्रकाश ठेठवार ने किया।
उक्त जानकारी शिक्षा विभाग विकासखंड मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप ने दी।




0 Comments