सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत ‘मेरे सपनों का भारत’ कार्यक्रम में ड्राइंग प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों के सपनों को मिला प्रोत्साहन
महासमुंद(जीत यादव हमर CG न्यूज़):- सेवा संकल्प कार्यक्रम अभियान के अंतर्गत संचालित “मेरे सपनों का भारत” चित्र सेवा के तहत शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बम्हनी में विद्यार्थियों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी कल्पनाशक्ति, रचनात्मकता एवं भविष्य के सपनों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त करने का अवसर प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के निरीक्षण हेतु डीएमसी रेखराज शर्मा एवं एपीसी धनवंतरी सिन्हा, बीआरसीसी जागेश्वर सिन्हा एवं सीएसी मनोज साहू विद्यालय पहुंचे। अधिकारियों ने विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए चित्रों का अवलोकन किया तथा उनकी रचनात्मकता एवं कल्पनाशीलता की सराहना की।
इस अवसर पर अधिकारियों ने विद्यार्थियों से ‘मेरे सपनों का भारत’ के अंतर्गत विभिन्न विषयों पर संवाद करते हुए उनके सपनों, लक्ष्यों और भविष्य की संभावनाओं पर प्रेरणादायी मार्गदर्शन प्रदान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने सपनों को लक्ष्य बनाकर निरंतर प्रयास करने तथा शिक्षा एवं रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रोत्साहित किया।
अधिकारियों ने कहा कि बच्चों के सपनों को पंख तब मिलते हैं, जब उन्हें सही दिशा, उचित अवसर और निरंतर प्रोत्साहन मिलता है। आज का छोटा-सा सपना आने वाले कल की बड़ी उपलब्धि का आधार बन सकता है।
कार्यक्रम के अवसर पर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य श्री गैमून सिंह कागजी, व्याख्याता दिलेश्वरी ध्रुव, मीनाक्षी पांडे, कुंती पटेल, अनीता जांगड़े, वंदना शुक्ला, सविता गायकवाड़ एवं श्रीमती आशा कोसरिया, मधुलिका यादव, रितेश जोशी, उमेश्वरी ध्रुव, उमेन्द्र वैष्णव सहित विद्यालय के शिक्षकगण एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे।




0 Comments