कु. अनिशा जोन स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान

 कु. अनिशा जोन स्तरीय भाषण प्रतियोगिता में प्रथम स्थान



 सरायपाली :- सेवा संकल्प अभियान जोन अमरकोट में जोन स्तरीय भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया , जिसमें जोन अमरकोट में 9 संकुल अंतर्गत आने वाले विद्यालयों के मध्य सेवा संकल्प अभियान के तहत चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया , जिसमें प्राथमिक स्तर भाषण प्रतियोगिता में कु अनिशा मानिकपुरी शासकीय प्राथमिक शाला बिजातीपाली को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ एवं माध्यमिक स्तर भाषण प्रतियोगिता मे उच्च प्राथमिक विद्यालय केदुवां से मिथलेश चौहान को तृतीय स्थान प्राप्त कर संकुल केदुवां का नाम रोशन किया, संकुल केदुवां के समन्वयक घनश्याम दास , घनश्याम पटेल सर एवं निर्मल कुमार मेहेर सहायक शिक्षक प्राथ शाला बिजातीपाली द्वारा बच्चों को बधाई एवं हार्दिक शुभकामनाएं दी।



जोन स्तरीय सेवा संकल्प अभियान में जिला महासमुंद से डीएमसी रेखराज शर्मा जी, एपीसी महासमुंद सिन्हा सर जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी सरायपाली टीकमचंद पटेल जी,देवानंद नायक जी बीआरसीसी सरायपाली  के आगमन से  एवं आशीष वचन से बच्चों को प्रोत्साहित किया गया एवं विकासखंड स्तरीय में पहुंचने पर बधाई दिया गया।




जोन स्तरीय सेवा संकल्प अभियान के सफल आयोजन में हायर सेकेंडरी अमरकोट के प्राचार्य नारायण भोई जी ,सभी समन्वयक छबिलाल पटेल, नेमीचंद भोई, घनश्याम दास, ऋषि प्रधान, गिरधारी पटेल,  सभी शिक्षक गण सुंदरलाल डडसेना, भूदेव वैष्णव, निराकार पांडेय, एवं समस्त शिक्षको का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables