सिरशोभा में विश्वकर्मा विसर्जन पर निकली भव्य शोभायात्रा

 सिरशोभा में विश्वकर्मा विसर्जन पर निकली भव्य शोभायात्रा




सरायपाली :- ग्राम सिरशोभा में विश्वकर्मा समिति के तत्वावधान में भगवान विश्वकर्मा पूजा उत्सव श्रद्धा एवं भक्ति भाव के साथ मनाया गया। 17 सितंबर 2026 को कलश यात्रा, विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना एवं मंगल आरती के साथ भगवान विश्वकर्मा की स्थापना की गई। इसके पश्चात लगातार तीन दिनों तक श्रद्धालुओं द्वारा भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना कर सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया गया।


पूजा उत्सव के दौरान रात्रिकालीन कार्यक्रम में नाटक एवं अपेरा का भी आयोजन किया गया। कलाकारों द्वारा आकर्षक प्रस्तुति दी गई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं नाटक प्रेमी उपस्थित हुए।



 चारभाठा (सांकरा ) कलाकारों के नाटक गोविंद चंद्र की प्रस्तुति से प्रभावित होकर दर्शकों ने तालियों एवं जयकारों के साथ नगद राशि  देकर उनका उत्साहवर्धन किया।



उत्सव के समापन अवसर पर भगवान विश्वकर्मा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा पूजा स्थल से प्रारंभ होकर गांव की विभिन्न गलियों से होते हुए विसर्जन स्थल तक पहुंची। इस दौरान श्रद्धालु भगवान विश्वकर्मा के जयकारे लगाते हुए भक्ति में सराबोर नजर आए। ढोल-नगाड़ों एवं बाजे-गाजे के साथ निकली शोभायात्रा में कलश यात्रा भी शामिल रही। पूरे गांव में उत्सव और भक्तिमय वातावरण बना रहा।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables