महासमुंद: 35 किलो गांजा के साथ 2 तस्कर गिरफ्तार

 महासमुंद में ऑपरेशन निश्चय: 35 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 20 लाख की संपत्ति जप्त

महासमुंद:- ऑपरेशन निश्चय के तहत नशे के कारोबारियों पर कार्रवाई करते हुए एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना सिंघोड़ा पुलिस ने 2 अंतर्राज्यीय गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है।



पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि हुंडई कार क्रमांक CG13 UB 7951 में दो व्यक्ति ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर गांजा लेकर आ रहे हैं। सूचना पर NH-53 अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट रेहटीखोल पर अलर्ट जारी कर वाहनों की जांच की जा रही थी। संदिग्ध कार को रोककर पूछताछ में चालक ने अपना नाम विनोद कुमार सिंह पिता प्रदीप कुमार सिंह, 31 वर्ष, निवासी माधवपुर थाना फतेहगढ़ जिला नयागढ़ (ओडिशा) और दूसरे ने गयाधर दड़ेई पिता लिंगराज दड़ेई, 41 वर्ष, निवासी पत्थरचकड़ा थाना फतेहगढ़ (ओडिशा) बताया।


उन्होंने बताया कि डिक्की में गांजा है जिसे वे भुवनेश्वर (ओडिशा) से रायपुर (छ.ग.) ले जा रहे थे। तलाशी में डिक्की में बोरी में 35 किलो गांजा मिला।




जप्त संपत्ति:- 35 किलो गांजा कीमत 17,50,000 रुपये, 2 मोबाइल 5,500 रुपये, हुंडई कार 3,00,000 रुपये। कुल 20,55,500 रुपये की संपत्ति जप्त कर अपराध क्रमांक 103/26 धारा 20(B)ii(C) NDPS एक्ट के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।



Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables