भगत देवरी: पेंड्रावन में धार्मिक रथ के आगमन पर भक्तिमय माहौल, श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
पिथौरा :- ग्राम पेंड्रावन में धार्मिक रथ के आगमन को लेकर ग्रामीणों में खासा उत्साह और भक्तिमय माहौल देखने को मिला। रथ के पहुंचते ही श्रद्धालुओं ने श्रद्धा और आस्था के साथ स्वागत कर पूजा-अर्चना की।
जानकारी मिलते ही आसपास के क्षेत्र के श्रद्धालु भी दर्शन के लिए पहुंचे। महिलाओं, पुरुषों ने रथ के समक्ष हाथ जोड़कर परिवार और गांव की सुख-समृद्धि की कामना की। पूरे गांव में धार्मिक उत्साह बना रहा।
इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि खेमराज अग्रवाल, कमल अग्रवाल, तरुण अग्रवाल, आज की न्यूज़ संपादक खेमराज साहू, ग्राम पंचायत पेंड्रावन सरपंच राकेश साव सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।
ग्रामीणों का कहना है कि इस प्रकार के आयोजन आपसी प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं। देर तक गांव में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही और पूरा पेंड्रावन धार्मिक उत्साह से सराबोर नजर आया।

0 Comments