बंसुला डीपा में हरियाली मुहिम: ग्रामीण बना रहे मुक्तिधाम को हरित

 बंसुला डीपा में छिड़ी हरियाली की मुहिम: सोशल मीडिया की पहल बनी जन-आंदोलन, मुक्तिधाम बन रहा हरित परिसर




बसना(रूपानंद साव):-प्रकृति संरक्षण और हरित भविष्य के उद्देश्य से बंसुला डीपा मुक्तिधाम परिसर में वृक्षारोपण पखवाड़ा चलाया जा रहा है। खास बात यह है कि यह अभियान किसी औपचारिक आयोजन से नहीं, बल्कि सोशल मीडिया की पहल से शुरू हुआ और अब सामुदायिक मुहिम बन गया है। ग्रामीण स्वयं प्रेरित होकर घरों से निकलकर पौधे लगाने पहुंच रहे हैं।



रेशम केंद्र के पीछे तथा मनरेगा तालाब के समीप चल रहे इस अभियान में आम, जामुन, आंवला, गुलमोहर, पीपल, बरगद सहित फूलदार और छायादार पौधे रोपे जा रहे हैं। ग्रामीण स्वयं गड्ढे तैयार कर रोपण और देखभाल का संकल्प ले रहे हैं।


*सुबह 6 बजे से सूर्यास्त तक अभियान:* आईटीआई के पीछे तिवारीजी महाराज के घर के सामने पौधे उपलब्ध रखे गए हैं। ग्रामीण अपनी सुविधा अनुसार वहां से पौधा लेकर मुक्तिधाम परिसर में पहुंचकर रोपण कर रहे हैं। किसी औपचारिकता की जरूरत नहीं।


अभियान का संदेश है - पेड़ को परिवार के सदस्य की तरह पालना है। "एक पौधा, आने वाली पीढ़ियों के नाम" और "पेड़ हैं तो प्राण हैं" जैसे नारों के साथ ग्रामीणों में उत्साह है।


यह पखवाड़ा भर चलेगा। अपील की गई है कि हर परिवार कम से कम एक पौधा लगाए और बड़ा होने तक उसकी जिम्मेदारी निभाए। यह पहल साबित कर रही है कि बिना बड़े संसाधन के भी सकारात्मक बदलाव संभव है।



Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables