केसिंगा से राजकोट ले जा रहे थे गांजा, महासमुंद रेलवे स्टेशन के बाहर 4 गुजराती तस्कर गिरफ्तार
महासमुंद :- ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को एक और बड़ी सफलता मिली है। केसिंगा (उड़ीसा) से राजकोट (गुजरात) गांजा तस्करी का प्लान ध्वस्त करते हुए थाना महासमुंद पुलिस ने 4 तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं महासमुंद पुलिस द्वारा अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर लगातार चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। दिनांक 08.09.2026 को पुलिस टीम को मुखबीर से सटीक सूचना मिली कि 04 व्यक्ति ट्रेन से उतरकर रेलवे स्टेशन महासमुंद के बाहर एक हरे रंग के बैग में अवैध गांजा लेकर महासमुंद बस स्टैंड की ओर निकले हैं।
सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रेलवे स्टेशन के सामने घेराबंदी कर 04 संदिग्धों को पकड़ा। उनके संयुक्त कब्जे वाले हरे रंग के बैग की तलाशी लेने पर *3.778 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,88,900 रुपये* बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि वे उक्त गांजा केसिंगा (उड़ीसा) से लाकर राजकोट (गुजरात) ले जा रहे थे।
पुलिस ने *गांजा, 04 मोबाइल सहित जुमला 1,98,900 रुपये* की संपत्ति जप्त कर थाना सिटी कोतवाली महासमुंद में *अपराध क्रमांक 515/2026 धारा 20(बी) एनडीपीएस एक्ट* के तहत मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है।
*गिरफ्तार आरोपी -*
01. परमार प्रतीक पिता चन्ना भाई, उम्र 21 साल, निवासी माफतिया पारा, जामनगर रोड, राजकोट (गुजरात)
02. समेजा रसूल पिता दाउद समेजा, उम्र 32 साल, निवासी हुसैनी चौक, बेडेश्वर, जामनगर (गुजरात)
03. हमजा कुरैशी पिता हनीफ भाई, उम्र 27 साल, निवासी मेमन पारा, थाना जोडिया, जामनगर (गुजरात)
04. अंकित मिश्रा पिता राजभाई उर्फ राजकुमार, उम्र 22 साल, निवासी भोमेश्वर, राजकोट (गुजरात)


0 Comments