ऑपरेशन निश्चय: 11 किलो गांजा तस्करी का मुख्य सोर्स ओडिशा से गिरफ्तार, महासमुंद पुलिस की इंड-टू-इंड विवेचना में सफलता
महासमुंद/कोमाखान :- ऑपरेशन निश्चय के तहत महासमुंद पुलिस को मामले की इंड टू इंड विवेचना में बड़ी सफलता मिली है। गांजा उपलब्ध कराने वाले मुख्य सोर्स आरोपी को जिला कालाहांडी (ओडिशा) से गिरफ्तार किया गया है।
एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ की तस्करी में फाइनेंशियल इन्वेस्टिगेशन, सोर्स प्वाइंट और डेस्टिनेशन प्वाइंट पर कार्रवाई के निर्देश पर कोमाखान थाना पुलिस ने थाना में दर्ज अप.क्र. 129/2026 धारा 20(B)(II)(B) एनडीपीएस एक्ट के मामले में जप्त मोबाइल डाटा का तकनीकी विश्लेषण कर मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई।
मामला दिनांक 23.08.2026 का है, जब कोमाखान पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कोमाखान रेलवे स्टेशन के पास 03 व्यक्ति अवैध गांजा लेकर ट्रेन का इंतजार कर रहे हैं। घेराबंदी कर पुलिस ने 03 संदेहियों को पकड़ा था, जिन्होंने अपना नाम राहुल साहू पिता भोलाराम उम्र 25 साल निवासी पौंसरी थाना पथरिया जिला मुंगेली, आयुष यादव पिता दुर्गा यादव उम्र 20 साल निवासी पथरिया जिला मुंगेली एवं एक विधि से संघर्षरत बालक बताया।
उनके पास रखे दो पिट्ठू बैग की तलाशी पर एक बैग में 06.560 किलो व दूसरे में 04.860 किलो, कुल *11.420 किलो अवैध गांजा कीमती 05 लाख 71 हजार रुपये* जप्त हुआ था। आरोपियों ने उक्त गांजा रामपुर (उड़ीसा) से क्रय कर पथरिया जिला मुंगेली में खपाने की योजना बताई थी।
गिरफ्तार आरोपियों से संकलित जानकारी और मोबाइल डाटा के तकनीकी एनालिसिस की मदद से पुलिस दूसरे राज्य में बैठे मुख्य सोर्स तक पहुंची। आरोपी *नबघन कुमार पिता साजरा कुमार उम्र 25 साल, निवासी ग्राम गस्का, थाना एम रामपुर, जिला कालाहांडी (ओडिशा)* को दिनांक 08.09.2026 को विधिवत गिरफ्तार कर महासमुंद लाया गया, जिसे न्यायिक रिमांड पर लिया गया है।
मामले में कुल जप्त संपत्ति 06 लाख 31 हजार रुपये है।


0 Comments