यूनाइटेड कराते एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की धमतरी जिला इकाई गठित, विजय सोनवानी बने जिला अध्यक्ष

यूनाइटेड कराते एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन की धमतरी जिला इकाई गठित, विजय सोनवानी बने जिला अध्यक्ष



सरायपाली/धमतरी :- यूनाइटेड कराते एंड स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के केंद्रीय कार्यकारिणी के निर्देशानुसार जिले में खेल एवं कराते गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला इकाई धमतरी का आधिकारिक गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की गई है।


प्रदेश कार्यकारिणी के अध्यक्ष भोजराज साहू, सचिव अक्षय कंवर, उपाध्यक्ष मुरलीधर डडसेना, संस्था के सह-संस्थापक सुंदरलाल डडसेना एवं केंद्रीय कार्यकारिणी सदस्य देवनारायण बरिहा, त्रिलोचन पटेल, तोशराम चौधरी, टीकूबई राठिया, लता साहू, हेमलता साहू, साधना साहू तथा अन्य सदस्यों की सहमति से यह नियुक्तियां की गईं।


आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से *विजय सोनवानी को जिला अध्यक्ष, हीरालाल साहू को जिला सचिव तथा शिवानी साहू को जिला उपाध्यक्ष* की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अलावा *राधेश्याम कौशिक को कोषाध्यक्ष तथा कु. रश्मि साहू एवं इशांत सोनवानी को संरक्षक सदस्य* बनाया गया है। वहीं *भूमिका कुंजाम, तान्या देवांगन, गायत्री साहू, जीतेश्वरी साहू, अंजली साहू, मंजु साहू, मुकेश चंदे, कुंदन डहरे, राकेश चंदे, डोमेश्वर को कार्यकारिणी सदस्य* पदों पर नियुक्त किया गया है।


नव-नियुक्त जिला अध्यक्ष ने कहा कि एसोसिएशन का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों के खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण मंच प्रदान करना, अनुशासन सिखाना तथा राज्य व राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables