महासमुन्द पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 52 लीटर महुआ शराब जप्त, 2 महिला सहित 3 गिरफ्तार
महासमुंद/बसना :- जिले में अवैध गतिविधियों और नशे के कारोबार के खिलाफ महासमुंद पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चौकी भंवरपुर (थाना बसना) पुलिस ने ग्राम केंवटापाली और पुरुषोत्तमपुर में छापामारी कर 52 लीटर महुआ शराब जप्त की है। दो अलग-अलग मामलों में 2 महिला व 1 पुरुष कुल 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।
*प्रकरण-01: ग्राम केंवटापाली में 44 लीटर शराब जप्त*
ग्राम केंवटापाली में अवैध महुआ शराब बिक्री हेतु घर-बाड़ी में रखे होने की सूचना पर चौकी भंवरपुर पुलिस टीम ने गवाहों के साथ घेराबंदी कर छापामारी की। मौके पर *श्रीमती रजनी लहरे पति रवि लहरे उम्र 42 वर्ष व श्रीमती गेंदबाई पति स्व. शिवप्रसाद लहरे उम्र 45 वर्ष, साकिन केंवटापाली* मिलीं। पूछताछ में गोलमोल जवाब देने पर घर-बाड़ी की तलाशी ली गई।
तलाशी में उनके संयुक्त कब्जे से कुल *44 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 8,800 रुपये* जप्त की गई। दोनों के खिलाफ धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर ज्युडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया।
*प्रकरण-02: ग्राम पुरुषोत्तमपुर में 8 लीटर शराब जप्त*
दूसरी कार्रवाई ग्राम पुरुषोत्तमपुर में की गई। यहां झोपड़ी में अवैध शराब रखे होने की सूचना पर पुलिस ने रेड की। मौके पर *कार्तिकराम साहू पिता स्व. घासीराम साहू उम्र 56 वर्ष, साकिन पुरुषोत्तमपुर* मिला। तलाशी में उसके कब्जे से *08 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब कीमती 1,600 रुपये* जप्त हुई। आरोपी को भी आबकारी एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है।
दोनों प्रकरणों में कुल *52 लीटर महुआ शराब कीमती 10,400 रुपये* जप्त कर आरोपियों को जेल भेजा गया है।



0 Comments