ऑपरेशन निश्चय: गांजा तस्करों की भागने की कोशिश नाकाम, पुलिस ने पीछा कर 58.57 लाख का गांजा किया जप्त
महासमुंद (जीत यादव हमर CG न्यूज़):- एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स एवं थाना महासमुंद पुलिस को गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घोड़ारी नाके पर चेकिंग के दौरान भागने की कोशिश कर रहे तस्करों का पीछा कर 117.15 किलो गांजा जप्त किया है।
04 आरोपी गिरफ्तार, पायलेटिंग कर रही कार समेत दो वाहन जब्त
कुल 117.15 किलो गांजा सहित ₹71.96 लाख की संपत्ति जब्त की गई है। उड़ीसा से भिलाई जा रहा गांजे का खेप घोड़ारी नाके पर चेकिंग देख तस्करों ने वापस भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने पीछा कर पकड़ लिया।
जानकारी के अनुसार दिनांक 20.09.2026 को मुखबिर से सूचना मिली कि कार क्र. 23 BH 9438 G में मादक पदार्थ गांजा की तस्करी हो रही है और एक कार क्र. RJ 20 CF 5060 उसका पायलेटिंग करते हुए उड़ीसा से महासमुंद होते हुए रायपुर की ओर जा रही है।
सूचना पर पुलिस टीम तत्काल रवाना होकर ग्राम घोड़ारी के पास नेशनल हाईवे 53 व 353 में नाकाबंदी कर वाहनों की निगरानी कर रही थी। कुछ समय पश्चात मुखबिर के बताए अनुसार दोनों कारें आती दिखीं, जो पुलिस चेकिंग को देखकर कार को रिटर्न कर भागने लगीं। पुलिस टीम ने तत्काल पीछा कर गिरवर साहू फर्शी उद्योग के सामने ग्राम मुढेना के पास दोनों संदिग्ध वाहनों को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम-
1. लोकेश मीणा पिता मोती राम मीणा उम्र 32 वर्ष साकिन खिरखिडी थाना कोडाभीम जिला करौली राजस्थान हाल रिसाली सेक्टर 268 बी भिलाई थाना नेवई जिला दुर्ग,
2. अभिषेक गोचर पिता शिव प्रकाश गोचर उम्र 27 वर्ष साकिन प्रेम नगर थाना उद्योग नगर जिला कोटा राजस्थान,
3. राकेश मीणा पिता चौथामल मीणा उम्र 30 वर्ष साकिन अतरलिया थाना सागोद जिला कोटा राजस्थान,
4. शिवम मीणा पिता किशन लाल मीणा उम्र 17 वर्ष 10 माह साकिन पोलई कला थाना सिमलिया जिला कोटा राजस्थान बताया।
कार क्र. 23 BH 9438 G के अंदर ट्रॉली बैग एवं प्लास्टिक बोरियों में कुल 117.15 किलोग्राम कीमती 58,57,500 रुपये का अवैध मादक पदार्थ गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने उक्त गांजा को उड़ीसा से लेकर भिलाई ले जाना बताया।
पुलिस ने गांजा के साथ-साथ परिवहन में प्रयुक्त दो कार, चार मोबाइल, सोने जैसे दिखने वाले आभूषण सहित कुल 71,96,500 रुपये की संपत्ति जप्त कर चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्र. 567/2026 धारा 20(B) NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
जप्त संपत्ति -
1. 117.15 किलो गांजा कीमती 58,57,500 रुपये
2. दो कार कीमती 9,50,000 रुपये
3. चार मोबाइल कीमती 44,000 रुपये
4. एक सोने जैसी चैन कीमती 3,00,000 रुपये
5. एक सोने जैसी अंगूठी व दो कान की बाली कीमती 45,000 रुपये
कुल जप्त संपत्ति - 71,96,500 रुपये



0 Comments