सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना में शुकदेव दास वैष्णव बने विधायक प्रतिनिधि, विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने जारी किया आदेश
बसना(रूपानंद साव) :- बसना विधानसभा क्षेत्र में बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं सुनिश्चित करने की दिशा में बसना विधानसभा के स्थानीय विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने एक महत्वपूर्ण कदम उठाया है।
विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल की पहल: शुकदेव दास वैष्णव संभालेंगे बसना स्वास्थ्य केंद्र में विधायक प्रतिनिधि की कमान
विधायक ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) बसना विखं में व्यवस्थाओं की निगरानी एवं समन्वय के लिए विधायक प्रतिनिधि की नियुक्ति की है।
विधायक कार्यालय से जारी आधिकारिक आदेश (पत्र क्रमांक ..../विधायक/09/2026, दिनांक 21 सितंबर 2026) के अनुसार, वार्ड नंबर 01 इंदिरा कॉलोनी, बसना निवासी श्री शुकदेव दास वैष्णव (आत्मज स्व. लक्ष्मीदास वैष्णव) को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना के लिए विधायक प्रतिनिधि मनोनीत किया गया है।
बसना विस के सक्रिय ऊर्जावान विधायक डॉ. सम्पत अग्रवाल ने इस संबंध में खंड चिकित्सा अधिकारी (बीएमओ), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना को आवश्यक कार्यवाही हेतु अनुशंसित पत्र प्रेषित कर दिया है।
नवनियुक्त विधायक प्रतिनिधि श्री शुकदेव दास वैष्णव नियुक्ति पर अंचल में हर्ष का माहौल
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बसना की दैनिक व्यवस्थाओं, मरीजों को दी जाने वाली सुविधाओं और शासन की जनहितकारी स्वास्थ्य योजनाओं के धरातलीय क्रियान्वयन की निरंतर मॉनिटरिंग करेंगे।
वे बसना विधायक कार्यालय और स्वास्थ्य विभाग के बीच एक सेतु के रूप में कार्य करते हुए स्थानीय समस्याओं के त्वरित निराकरण में भूमिका निभाएंगे।
इस नियुक्ति से स्थानीय नागरिकों एवं मरीजों में उम्मीद जगी है कि अस्पताल की प्रशासनिक व्यवस्थाओं में पारदर्शिता आएगी और आम जनता को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं सुलभ हो सकेंगी।




0 Comments