ऑपरेशन निश्चय: 80 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 48 लाख की संपत्ति जब्त

ऑपरेशन निश्चय: 80 किलो गांजा के साथ 2 अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार, 48 लाख की संपत्ति जब्त

महासमुंद/कोमाखान :- ऑपरेशन निश्चय के तहत अंतर्राज्यीय सीमा पर पुलिस का कड़ा पहरा है, जिससे नशे के सौदागरों के मंसूबे लगातार नाकाम हो रहे हैं।


इसी क्रम में ANTF व थाना कोमाखान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 80.400 किग्रा गांजा (कीमती 40 लाख 20 हजार रु.) की तस्करी करते 02 तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने गांजा, 02 नग मोबाइल, एक कार सहित कुल 48 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जब्त की है।



एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स द्वारा अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर कार्रवाई के निर्देश पर जिले में लगातार चेकिंग की जा रही है। थाना कोमाखान पुलिस एन.एच 353 ग्राम टेमरी जांच नाका में वाहन चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक महिला व एक पुरुष कार में ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर अवैध गांजा परिवहन कर रहे हैं।


सूचना पर राजमार्ग पर नाकाबंदी कर संदेही वाहन का इंतजार किया गया। कुछ देर बाद सामने से आ रही कार क्रमांक डीएल 2 सीएएक्स 0153 को रोककर पूछताछ की गई। कार चालक ने अपना नाम अभिजीत डिगाल पिता अभिराम डिगाल उम्र 23 साल निवासी रायकिया, थाना रायकिया जिला कंधमाल, ओडिशा एवं चालक के बगल सीट में बैठी महिला ने अपना नाम जयश्री प्रधान पिता सोमनाथ उम्र 26 साल निवासी किलाकिया, थाना सारंगढ़ जिला कंधमाल, ओडिशा बताया। आरोपियों ने उक्त मादक पदार्थ गांजा को कंधमाल, ओडिशा से रायपुर छत्तीसगढ़ ले जाना बताया।


आरोपियों के विरुद्ध थाना कोमाखान में अपराध क्र. 159/2026 धारा 20(B)(II)(C), 29 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्रवाई की गई।


गिरफ्तार आरोपी -

01- अभिजीत डिगाल पिता अभिराम डिगाल उम्र 23 साल निवासी रायकिया थाना रायकिया जिला कंधमाल (ओडिशा)।

02- जयश्री प्रधान पिता सोमनाथ उम्र 26 साल निवासी किलाकिया थाना सारंगढ़ जिला कंधमाल (ओडिशा)।


जप्त संपत्ति -

01- 80.400 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 40,20,000 रु.)

02- 02 नग मोबाइल कीमती 20,000 रुपये

03- कार क्रमांक डीएल 2 सीएएक्स 0153 (कीमती 8,00,000 रुपये)


कुल 48 लाख 40 हजार रुपये की संपत्ति जब्त।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables