ऑपरेशन निश्चय- नशे के सौदागरो पर महासमुंद पुलिस का लगातार प्रहार,वाहन चेकिंग के दौरान थाना बसना और ANTF की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता।

ऑपरेशन निश्चय- नशे के सौदागरो पर महासमुंद पुलिस का लगातार प्रहार,वाहन चेकिंग के दौरान थाना बसना और ANTF की संयुक्त टीम को मिली बड़ी सफलता।




महासमुन्द/बसना:- अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी, परिवहन तथा बिक्री पर प्रभावी एवं विधिवत कार्यवाही करने जिले में पुलिस और ANTF की टीम द्वारा लगातार चेकिंग कार्यवाही की जा रही है। इसी दौरान जरिये मुखबिर से सूचना मिली कि उड़िसा की ओर से एक संदिग्ध इनोवा कार (क्रमांक MH 04 GM 8841) आ रही है। सूचना पर थाना बसना पुलिस और ANTF की संयुक्त टीम द्वारा नाकाबंदी कर निगरानी की जा रही थी। तभी उड़ीसा की ओर सामने से आरही संदिग्ध वाहन को बसना पुलिस टीम ने घेराबंदी कर रोका। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें 132 किलो गांजा बरामद हुआ मिला।पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ करने पर खुलासा हुआ कि वे उड़ीसा के तुमुड़ीबंध (कंधमाल)  से यह गांजा लेकर पुणे (महाराष्ट्र) ले जा रहे थे। थाना बसना पुलिस द्वारा मौके से गांजा परिवहन कर रहे दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर  उनके विरुद्ध एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के तहत विधि सम्मत कार्यवाही की है।



इनोवा कार (क्रमांक MH 04 GM 8841) से 132 किलो गांजा बरामद, मौके पर 02 आरोपी गिरफ्तार।


आरोपियों से गांजा, इनोवा वाहन और मोबाईल जप्त (अनुमानित कीमत 81 लाख 20 हजार रूपये।


कंधमाल (उड़िसा) से गांजा लाकर पुणे (महाराष्ट्र) ले जाने वाले तस्करो का नेटवर्क ध्वस्त।


सटिक सूचना व त्वरित एक्शन से मिली सफलता।

गिरफ्तार आरोपीगण-

01- गणेश बाजे पिता रामदास बाजे (उम्र 42 साल), निवासी पिपलवंडी, थाना अनेपारा, जिला पुणे, महाराष्ट्र। 

02- विपुल पिता रामचंद्र भालेराव (उम्र 36 साल), निवासी कलंब, तालुका आबेगांव, जिला पुणे, महाराष्ट्र। 



जप्त संपत्ति-

01- 132 किलो अवैध मादक पदार्थ गांजा (कीमती 66,00,000 रूपये)।

02- वाहन इनोवा कार (कीमती लगभग 15,00,000 रूपये)।

03- 02 नग मोबाईल फ़ोन (कीमती लगभग 20,000 रूपये)।


जप्त संपत्ति की कुल अनुमानित कीमत 81,20,000 रूपये।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables