अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी

 अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा द्वारा सरायपाली में धूमधाम से मनाया गया श्री कृष्ण जन्माष्टमी



सरायपाली :- अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा के तत्वावधान में राजीव नगर पतेरापाली में यादव समाज द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर्व श्रद्धा, भक्ति और हर्षोल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में समाज के लोग एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।


कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालुओं एवं भक्तजनों ने भगवान श्रीकृष्ण की विधिवत पूजा-अर्चना एवं आरती कर क्षेत्र एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में भक्ति और उत्साह का वातावरण देखने को मिला।



विशेष आकर्षण समाज के बच्चे रहे, जिन्होंने भगवान श्रीकृष्ण एवं राधा रानी की मनमोहक वेशभूषा धारण कर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की आकर्षक प्रस्तुति को सभी ने खूब सराहा।


पूजन-अर्चन के पश्चात श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से रथराम यादव संरक्षक, नरेन्द्र कुमार यादव वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी छत्तीसगढ़, दुर्वादल दीप प्रदेश सचिव मगधा यादव समाज छ ग, डॉ. पवन कुमार यादव कार्यकारी जिला अध्यक्ष, रेशम यादव अध्यक्ष, नेपाल यादव सचिव, तरुण यादव कोषाध्यक्ष, राजेन्द्र कुमार यादव राजू, जितेंद्र यदु, गिरिधर यादव, देवानंद यादव, भगवानो यादव, अजय यादव, जीतू यादव, बिहारी यादव, जगबंधु यादव, राकेश यादव, राजा यादव, शत्रुघ्न यादव, कृष्णा यादव, लक्ष्मण यादव, पन्ना यादव, लोकेश यादव, कुमरमणि यादव, संजय यादव एवं कोमल यादव सहित अनेक गणमान्य नागरिक, मातृशक्ति एवं बड़ी संख्या में सामाजिक जन उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables