बसना में जन्माष्टमी की धूम: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना

बसना में जन्माष्टमी की धूम: विधायक डॉ. संपत अग्रवाल ने की पूजा-अर्चना, बाल-गोपालों के रूप में साक्षात उतरे कन्हैया


बसना। भगवान श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व बसना विधानसभा में श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। बसना कृषि उपज मंडी प्रांगण में सरस्वती शिशु मंदिर विद्यालय परिवार द्वारा भव्य जन्माष्टमी उत्सव का आयोजन किया गया, जिसमें विधायक डॉ. संपत अग्रवाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।



विधायक जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच बाल-गोपाल के स्वरूप का पूजन-अर्चन कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की मंगलकामना की। नन्हे-मुन्ने बच्चों ने श्रीकृष्ण, राधा और गोपियों की वेशभूषा में माखन चोरी, रासलीला और मटकी फोड़ की प्रस्तुति दी, पूरा प्रांगण 'जय कन्हैया लाल की' के जयकारों से गूंज उठा।



विधायक डॉ. अग्रवाल ने कहा कि बाल-गोपालों की ये लीलाएं हमारी सनातन संस्कृति का आधार हैं, ऐसे आयोजनों से भावी पीढ़ी को संस्कृति और नैतिक मूल्यों का बोध होता है।



कार्यक्रम में लक्ष्मण राव मगर, एन के अग्रवाल, रामचंद्र अग्रवाल, मोहित पटेल, धनेश्वर साहू सहित विद्यालय परिवार व बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables