आकांक्षी जिला कार्यक्रम की कलेक्टर ने की समीक्षा शिक्षा एवं स्वास्थ्य के संकेतकों में सुधार के निर्देश

महासमुन्द जिला कार्यक्रम की कलेक्टर ने की समीक्षा - शिक्षा एवं स्वास्थ्य में सुधार के निर्देश




महासमुंद :- जिला कार्यालय के सभाकक्ष में कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह, राज्य नोडल अधिकारी शिवम मिश्रा व जिला पंचायत CEO सुश्री अनुपमा आनंद ने आकांक्षी जिला एवं विकासखंड कार्यक्रम के सूचकांकों की समीक्षा की।



बैठक में स्वास्थ्य, शिक्षा, कृषि, वित्तीय समावेशन, कौशल विकास व आधारभूत सुविधाओं के संकेतकों पर चर्चा हुई। पिथौरा विकासखंड में 60% से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों की संख्या कम पाए जाने पर विशेष ध्यान देने, कमजोर स्कूलों को चिन्हित कर अतिरिक्त सहयोग देने व कम्युनिटी लाइब्रेरी को पुस्तकों से सुसज्जित कर उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।


स्वास्थ्य में मातृ-शिशु स्वास्थ्य, पोषण, संस्थागत प्रसव, टीकाकरण व सेवाओं की पहुंच में सुधार हेतु मैदानी निगरानी बढ़ाने व समय पर डाटा एंट्री व प्रमाण-पत्र भेजने के निर्देश दिए गए।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables