चीनी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार चीनी सत्याग्रह

चीनी की बढ़ती कीमतों के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार चीनी सत्याग्रह - मोक्ष कुमार प्रधान ने दर्ज कराई सहभागिता

महासमुंद/बसना:- प्रदेश कांग्रेस के निर्देश पर जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के नेतृत्व में चीनी की बढ़ती कीमतों और महंगाई के विरोध में जोरदार चीनी सत्याग्रह आयोजित हुआ। जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में हुए इस सत्याग्रह में बसना विधानसभा के सक्रिय नेता एवं जिला पंचायत सदस्य *मोक्ष कुमार प्रधान* प्रमुख रूप से शामिल हुए।



सत्याग्रह में पूर्व प्रदेश महामंत्री अमरजीत चावला, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमती रश्मि चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, गुरमीत चावला, अन्नू चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने कहा कि महंगाई से आम आदमी की रसोई का बजट बिगड़ गया है, सरकार दावों में व्यस्त है। कांग्रेस जनता की आवाज को सड़क से सदन तक उठाती रहेगी।


मोक्ष कुमार प्रधान ने कहा कि राजनीति का उद्देश्य जनता की समस्याओं को उठाना है, महंगाई का असर गरीब की रसोई से लेकर बच्चों की पढ़ाई तक पड़ता है। जनता की आवाज को दबने नहीं दिया जाएगा।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables