पंडरीपानी में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन और पोषण पखवाड़ा आयोजित
पिथौरा :- विकासखंड पिथौरा के ग्राम पंचायत कंचनपुर के आश्रित ग्राम पंडरीपानी टुकड़ा एवं पंडरीपानी में 29 सितंबर को सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम और पोषण पखवाड़ा का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, सहायिकाओं, गर्भवती महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य व पोषण पर जानकारी दी गई। पोषण पखवाड़े के तहत गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म भी की गई और उन्हें गर्भावस्था में संतुलित आहार, नियमित जांच और चिकित्सकीय सलाह के महत्व के बारे में बताया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सरपंच श्री गिरधर पटेल रहे। इस अवसर पर उप सरपंच श्री मोहन सिदार, पंच श्री रोहित सिदार, नरेश पटेल, जयसिंह पटेल सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन श्री तिलक सिदार ने किया।
समारोह में आंगनबाड़ी के बच्चों को पौष्टिक आहार एवं फल वितरित किए गए। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पंडरीपानी टुकड़ा श्रीमती सुभाषिनी भोई, सहायिका सुलोचना भोई, मितानिन इतवारा बाई सिदार एवं पंडरीपानी कार्यकर्ता बेलमोती भोई, सहायिका वृंदावती पारेश्वर सहित सभी कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।




0 Comments