लोहड़ीपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम ।

 लोहड़ीपुर में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन कार्यक्रम


बसना/भंवरपुर(रूपानन्द साव):-सेवा संकल्प अभियान के तहत मंगलवार को आंगनबाड़ी केंद्र लोहड़ीपुर में आंगन मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं, बच्चों तथा विभिन्न शासकीय योजनाओं के हितग्राहियों को योजनाओं की जानकारी दी गई। इस दौरान गोद भराई, अन्नप्राशन और हितग्राहियों के सम्मान सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं।



कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मोहित लाल नायक, मंत्री, भाजपा मंडल भंवरपुर थे। विशिष्ट अतिथि श्रीमती केकती हरिश्चंद्र पटेल, सरपंच ग्राम पंचायत लोहड़ीपुर, हिमाद्री महेंद्र नायक, पंच लोहड़ीपुर, श्री कमल सिंह भोई, पंच सनबाहली श्रीमती बबिता भोई, सचिव ग्राम पंचायत लोहड़ीपुर श्रीमती लोरिकबाई चौहान आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लोहड़ीपुर मौजूद रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का पुष्पहार, गुलदस्ता एवं बैच लगाकर स्वागत किया गया।



कार्यक्रम में महतारी वंदना योजना एवं प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के हितग्राहियों को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अलावा आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं मितानिन का भी सम्मान किया गया। कार्यक्रम में गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को स्वास्थ्य, पोषण एवं बच्चों की देखभाल से संबंधित जानकारी दी गई।



इस दौरान श्रीमती अम्बिका नायक की गोद भराई रस्म संपन्न कराई गई। वहीं अंजू पटेल की पुत्री का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। बच्चों के लिए न्योता भोज का आयोजन किया गया, जिसमें उन्हें खीर पुड़ी खिलाई गई।

कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत अपने घर-आंगन में मुनगा का पौधा लगाने और उसकी देखभाल करने के लिए प्रेरित किया गया। मुनगा के पौधे के पोषण संबंधी महत्व की जानकारी भी दी गई।

कार्यक्रम का मंच संचालन शैलेन्द्र कुमार चौहान ने किया। इस अवसर पर गोरेलाल मानिकपुरी, उर्वशी पटेल जी मितानिन, पद्मावती बसंत सहायिका, देशकुमार नायक, नोहर लाल सिदार,पद्मावती नायक, भानुमति यादव, रुक्मणि बरिहा, छबीला दीवान, अनुसया यादव, जवाबाई सिदार, हीराबाई दीवान, जशोदा बरिहा, मीराबाई बरिहा, अग्निकुवार दीवान , हेमबाई दीवान, रेशमी बाई, कुंवारा बाई टंडन, पकली बसंत, मालती अनिल सिदार, सुरुजमोती सिदार, नंदनी नाग, कुसुम छतरे, भारती कश्यप, अनुराधा सिदार, माहेश्वरी सिदार, सुधा सिदार, दुलेश्वरी पटेल, पुतली पटेल, प्रेमशिला पटेल, खिकबाई बरिहा एवं कार्तिकमोती मानिकपुरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता  लोरिक बाई चौहान ने उपस्थित अतिथियों, हितग्राहियों एवं ग्रामीणजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम के आयोजन में ग्रामीणों का विशेष सहयोग रहा।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables