आंगनबाड़ी केंद्र सिरशोभा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित

आंगनबाड़ी केंद्र सिरशोभा में सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम आयोजित



सरायपाली- आंगनबाड़ी केंद्र सिरशोभा में सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं एवं बच्चों को पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा सामुदायिक सहभागिता के प्रति जागरूक करना रहा।



कार्यक्रम में अतिथियों का स्वागत आंगनबाड़ी केंद्र के मुख्य द्वार पर माताओं एवं बच्चों द्वारा पुष्पवर्षा कर किया गया। इसके पश्चात ज्ञान की देवी मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर तिलक-चंदन, पूजा-अर्चना एवं आरती कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।



कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पुष्पलता चौहान, प्रदेश उपाध्यक्ष महिला मोर्चा, कार्यक्रम की अध्यक्ष ताराबाई चौहान, सरपंच ग्राम पंचायत दमोदरहा, तथा विशिष्ट अतिथि भरत लाल पटेल, वरिष्ठ भाजपा सदस्य एवं नवीन कुमार साहू, सरपंच ग्राम पंचायत लांती का तिलक-चंदन एवं पुष्पगुच्छ से स्वागत किया गया।



कार्यक्रम के दौरान अतिथियों द्वारा लक्ष्मी चौहान सुपुत्र वेदांत चौहान एवं शुबलया यादव सुपुत्री काव्या यादव का अन्नप्राशन संस्कार कराया गया। वहीं आंगनबाड़ी क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाओं के लिए उत्तरा नायक, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सिरशोभा, रुकणी दास, आंगनबाड़ी सहायिका सिरशोभा, कल्पना मानिकपुरी, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता लांती एवं राधिका चौहान, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता दमोदरहा को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में हितग्राहियों सरोजिनी यादव, माधुरी भोई, रजनी भोई, कामिनी भोई, दिव्यसेनी भोई, तुलसी भोई, दीपिका चौहान एवं नीला निषाद द्वारा घर से तैयार कर लाए गए विभिन्न पोषण व्यंजनों का प्रदर्शन किया गया। इसके माध्यम से संतुलित एवं पौष्टिक आहार के महत्व को रेखांकित किया गया।

मुख्य अतिथि पुष्पलता चौहान ने सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित आंगन मिलन सेवा कार्यक्रम के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि बच्चों के समुचित विकास के लिए पोषण, स्वास्थ्य, शिक्षा और संस्कार पर विशेष ध्यान देना आवश्यक है। उन्होंने 2047 के विकसित भारत की कल्पना को साकार करने में बच्चों, माताओं एवं समाज की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए।

कार्यक्रम के दौरान अतिथियों एवं माताओं द्वारा विद्यालय परिसर तथा आंगनबाड़ी पोषण वाटिका में औषधीय एवं फलदार पौधों का रोपण किया गया। साथ ही “घर-घर मुनगा, हर-घर मुनगा” की भावना के अनुरूप मुनगा पौधों का रोपण कर पोषण एवं पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उषा भोई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता छिंदपाली, अनीता मानिकपुरी, माताएं एवं बच्चे उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधान पाठक दुर्वादल दीप द्वारा किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables