सितंबर का राशन अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा, अक्टूबर का खाद्यान्न भी 31 अक्टूबर तक वितरित होगा

सितंबर का राशन अब 15 अक्टूबर तक मिलेगा, अक्टूबर का खाद्यान्न भी 31 अक्टूबर तक वितरित होगा



महासमुंद(रूपानन्द साव) :- सितंबर माह का खाद्यान्न निर्धारित अवधि में प्राप्त नहीं कर पाने वाले राशन कार्डधारियों के लिए राहत की खबर है। छत्तीसगढ़ शासन के खाद्य विभाग ने सितंबर 2026 के खाद्यान्न वितरण की निर्धारित अवधि बढ़ाकर 15 अक्टूबर 2026 तक कर दी है। इससे जिले के ऐसे पात्र राशन कार्डधारियों को अतिरिक्त समय मिलेगा, जो किसी कारणवश सितंबर माह का राशन निर्धारित समयावधि में प्राप्त नहीं कर सके हैं।



जिला प्रशासन एवं खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्डधारियों से अपील की गई है कि वे बढ़ाई गई अवधि का लाभ उठाते हुए 15 अक्टूबर तक अपना सितंबर माह का खाद्यान्न अनिवार्य रूप से प्राप्त कर लें। 


विभाग ने आसपास के पात्र हितग्राहियों को भी इसकी जानकारी देने की अपील की है, ताकि कोई भी पात्र परिवार खाद्यान्न प्राप्त करने से वंचित न रहे।


अक्टूबर माह का राशन 31 अक्टूबर तक मिलेगा


विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्टूबर 2026 माह के खाद्यान्न का वितरण भी 31 अक्टूबर 2026 तक किया जाएगा। ऐसे में राशन कार्डधारियों को सितंबर माह के लंबित खाद्यान्न और अक्टूबर माह के नियमित खाद्यान्न की वितरण अवधि की जानकारी रखना जरूरी है।


 हितग्राही अपने संबंधित उचित मूल्य की दुकान में जाकर राशन वितरण की स्थिति की जानकारी ले सकते हैं।


खाद्य विभाग ने उचित मूल्य दुकानों से भी अपेक्षा की है कि वे पात्र हितग्राहियों को वितरण अवधि एवं उपलब्ध खाद्यान्न की जानकारी स्पष्ट रूप से उपलब्ध कराएं, ताकि शासन की खाद्य सुरक्षा व्यवस्था का लाभ अधिक से अधिक पात्र परिवारों तक पहुंच सके।


राशन कार्डधारियों के लिए महत्वपूर्ण तिथियां


सितंबर 2026 का राशन: 15 अक्टूबर 2026 तक

अक्टूबर 2026 का राशन: 31 अक्टूबर 2026 तक


उल्लेखनीय है कि सितंबर माह के खाद्यान्न वितरण की अवधि बढ़ाए जाने से उन हितग्राहियों को विशेष सुविधा मिलेगी, जो किसी कारणवश निर्धारित अवधि में अपनी उचित मूल्य दुकान से राशन नहीं ले पाए थे।


जनसंपर्क कार्यालय महासमुंद से प्राप्त जानकारी के आधार पर।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables