अवैध महुआ शराब पर पुलिस की दबिश, 15 लीटर शराब के साथ आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद/पिथौरा :- पुलिस अधीक्षक कार्यालय महासमुंद से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला पुलिस द्वारा अवैध महुआ शराब बनाने, बिक्री एवं परिवहन करने वालों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है।
इसी क्रम में दिनांक 29.09.2026 को पिथौरा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सुखीपाली में जोतराम साहू नामक व्यक्ति अपने घर-बाड़ी में अवैध रूप से हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बिक्री के लिए रखा है। सूचना पर पुलिस ने मुखबिर के बताए स्थान की घेराबंदी कर छापामारी की।
कार्रवाई के दौरान संदिग्ध व्यक्ति पकड़ में आया, जिसने अपना नाम जोतराम साहू पिता पुनितराम साहू उम्र 47 साल निवासी सुखीपाली थाना पिथौरा जिला महासमुंद बताया। घर-बाड़ी की तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक सफेद रंग की प्लास्टिक बोरी के अंदर तीन पॉलीथिन में 05-05 लीटर कुल 15 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब कीमती 3000 रुपये बरामद कर जप्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना पिथौरा में अपराध क्रमांक 247/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


0 Comments