9वीं एशिया कप इंटरनेशनल ओपन कराते चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन
सरायपाली :- 27 सितंबर 2026 को मुंबई के अंधेरी स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित 9वीं एशिया कप इंटरनेशनल ओपन कराते चैंपियनशिप में यूनाइटेड कराते एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए छत्तीसगढ़ का नाम रोशन किया।प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की 7 सदस्यीय टीम ने हिस्सा लिया। टीम के ऑफिशियल अजय पटेल एवं टीम कोच शिवा सारथी के मार्गदर्शन में खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए कुल 4 स्वर्ण पदक एवं 6 कांस्य पदक अपने नाम किए।
7 खिलाड़ियों ने जीते 4 स्वर्ण और 6 कांस्य पदक
पदक विजेता खिलाड़ी
बालिका वर्ग में :—
घनिष्ठा साहू — Kata में स्वर्ण, Kumite में कांस्य
भावना धीवर — Kata में स्वर्ण, Kumite में कांस्य
अनुश्री दुबे — Kata में स्वर्ण, Kumite में कांस्य
बालक वर्ग में :—
मनीष रात्रे — स्वर्ण पदक
आदर्श रात्रे — कांस्य पदक
रितेश सारथी — स्वर्ण पदक
आरुष रात्रे — कांस्य पदक
इस प्रकार छत्तीसगढ़ की टीम ने प्रतियोगिता में 4 स्वर्ण एवं 6 कांस्य पदक हासिल कर शानदार उपलब्धि दर्ज की।
टीम के ऑफिशियल अजय पटेल एवं कोच शिवा सारथी ने सभी खिलाड़ियों को उनकी शानदार सफलता के लिए बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों ने कड़ी मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के साथ प्रतियोगिता में प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि यह सफलता खिलाड़ियों की मेहनत के साथ-साथ उनके माता-पिता, प्रशिक्षकों और पूरे यूनाइटेड कराते एवं स्पोर्ट्स एसोसिएशन छत्तीसगढ़ के सहयोग का परिणाम है।
उन्होंने आगे कहा कि खिलाड़ियों की इस उपलब्धि से छत्तीसगढ़ के कराते खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा है और आने वाली प्रतियोगिताओं में भी टीम बेहतर प्रदर्शन के लिए पूरी तैयारी के साथ मैदान में उतरेगी।छत्तीसगढ़ की टीम की इस शानदार उपलब्धि पर खेल प्रेमियों एवं कराते जगत से जुड़े लोगों ने खिलाड़ियों, टीम ऑफिशियल अजय पटेल और कोच शिवा सारथी को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

0 Comments