परसकोल विद्यालय की पिंकी ने हैमर थ्रो स्पर्धा में जीता गोल्ड

परसकोल विद्यालय की पिंकी ने हैमर थ्रो स्पर्धा में जीता गोल्ड



सरायपाली / बसना (जीत यादव हमर CG न्यूज़):-26 वीं राज्य स्तरीय शालेय एथलेटिक्स क्रीड़ा प्रतियोगिता जगदलपुर (बस्तर) में 17 सितंबर से 20 सितंबर तक संपन्न हुई, जिसमें शा. उच्च. मा. वि. परसकोल की छात्रा पिंकी पटेल ने हैमर थ्रो स्पर्धा U-19 बालिका वर्ग में ऐतिहासिक प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक (गोल्ड मेडल) अपने नाम किया।


इस उपलब्धि पर संस्था के प्राचार्य के.पी. पटेल ने बधाई देते हुए कहा कि हैमर थ्रो जैसे तकनीकी और शारीरिक क्षमता वाले कठिन खेल में स्वर्ण पदक जीतना विद्यालय के लिए अत्यंत गौरव की बात है।



विद्यालय के व्यायाम शिक्षक कुमार आदित्य विक्रम सिंह ध्रुव ने बताया कि पिंकी पिछले तीन वर्षों से निरंतर खेल मैदान पर बने विशेष प्रक्षेप वृत्त में कड़ा अभ्यास कर रही थी और उसकी इसी लगन ने आज उसे इस मुकाम पर पहुंचाया।


पिंकी की इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला शिक्षा अधिकारी बी.एल. देवांगन, सहायक क्रीड़ा अधिकारी सुश्री अंजली बरमाल व जिले के समस्त व्यायाम शिक्षकगण व समस्त प्राचार्यगणों ने हर्ष व्यक्त किया।


साथ ही विद्यालय परिवार से वरिष्ठ व्याख्याता ए.आर. पटेल, सी.एस.सी. जय नारायण पटेल, सुभाष चंद्र बरिहा, इंद्रजीत साव, रोशन पटेल, मनोज पटेल, कुंज बिहारी पटेल, सोहद्रा बरिहा, शिव मिश्रा, मीना बरिहा, मीना प्रधान, प्रशांत साहू एवं शाला विकास समिति के अध्यक्ष नीलाम्बर नायक सहित सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables