सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित
सरायपाली:- सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत विकासखंड स्तरीय ड्राइंग एवं भाषण प्रतियोगिता का आयोजन शासकीय हाई स्कूल झिलमिला में किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल, विकासखंड स्रोत समन्वयक देवानंद नायक एवं नोडल अधिकारी टंकेश्वर जायसवाल के मार्गदर्शन में हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि सरला कोसरिया, सदस्य राज्य महिला आयोग, कार्यक्रम अध्यक्षता विपिन उपोवेजा, वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष तथा विशिष्ट अतिथियों धर्मेंद्र चौधरी, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत सरायपाली, उद्धव नंद एवं उद्धव भोई, सभापति जनपद पंचायत सरायपाली तथा वार्ड पार्षद सविता जायसवाल द्वारा मां सरस्वती, भारत माता एवं छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर तिलक-चंदन एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। अतिथियों का स्वागत पुष्प गुच्छ भेंट कर किया गया।
प्रतियोगिता में झिलमिला, पैकिन, अमरकोट एवं तोरेसिंहा जोन के प्राथमिक एवं उच्च प्राथमिक स्तर के विद्यार्थियों ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने भाषण एवं चित्रकला के माध्यम से ‘2047 का विकसित भारत’ की अपनी कल्पना को शब्दों एवं रंगों के माध्यम से प्रस्तुत किया। बच्चों की रचनात्मकता, कल्पनाशीलता एवं प्रस्तुति ने उपस्थित अतिथियों एवं शिक्षकों को प्रभावित किया।
मुख्य अतिथि सरला कोसरिया ने सेवा संकल्प अभियान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों की कल्पनाशीलता एवं प्रतिभा की सराहना की। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विपिन उपोवेजा ने भी सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों पर अपने विचार व्यक्त किए।
चित्रकला प्रतियोगिता के परिणाम
प्राथमिक स्तर
प्रथम — चेतना मानिकपुरी, प्राथमिक शाला बिजातीपाली
द्वितीय — वर्षा भोई, प्राथमिक शाला पलसापाली
चतुर्थ — अंशु दास, प्राथमिक शाला पैकिन
तृतीय — निधि दास, प्राथमिक शाला शास्त्री नगर
उच्च प्राथमिक स्तर
प्रथम — मनमोहन भोई, उच्च प्राथमिक शाला भुथिया
द्वितीय — प्रीति मेहेर, तोरेसिंहा
द्वितीय — कामना साहू, सेजेस सरायपाली
तृतीय — वर्षा साहू, अमरकोट
तृतीय — रीना डड़सेना, केंदुढ़ार
भाषण प्रतियोगिता के परिणाम
प्राथमिक स्तर
प्रथम — नितिन हियाल, शासकीय प्राथमिक शाला शास्त्री नगर
द्वितीय — दिव्या विश्वकर्मा, गिरसा
उच्च प्राथमिक स्तर
प्रथम — हिमेश कैवर्त, उच्च प्राथमिक शाला बोंदा
द्वितीय — सतीश तांडी, रिमजी
द्वितीय — सुबलया हाथी, कन्या तोरसिंहा
तृतीय — खुशबू पटेल, पैकिन
प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में सी.एल. पुहूप, प्राचार्य केजुवां, पी.के. ग्वाल, प्राचार्य सिंघोड़ा, भोगसिंग भोई, प्राचार्य बानीगिरोला, दिलीप नायक, प्राचार्य कन्या सरायपाली, सुशील कुमार सेठ, प्राचार्य भोथलडीह, राजेंद्र नायक, प्रभारी प्राचार्य झिलमिला, लालभूषण पाढ़ी, संकुल समन्वयक बांझापाली तथा खिरोद सोनी, संकुल समन्वयक नवागढ़ ने अपनी भूमिका निभाई।
इस अवसर पर झिलमिला जोन प्रभारी राजेंद्र नायक, पैकिन जोन प्रभारी सुशील पटेल, अमरकोट जोन प्रभारी नारायण भोई एवं तोरेसिंहा जोन प्रभारी अरुण सतपथी सहित संबंधित प्राचार्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में मंच संचालन किशोर पटेल, समन्वयक कनकेवा, पंजीयन प्रभारी छबिलाल पटेल, समन्वयक डुडूमचुवां, पालसिंह बंजारे, समन्वयक बैदपाली, मंच प्रभारी हेमंत चौधरी, शिक्षक प्रेतनडीह, कैलाश चंद्र पटेल, समन्वयक अमरकोट, स्वल्पाहार एवं पेयजल प्रभारी विद्या साहू, समन्वयक झिलमिला, प्रमाण पत्र वितरण प्रभारी सुशील चौधरी, समन्वयक मंदिर सरायपाली, गिरधारी लाल पटेल, समन्वयक लिमगांव, अतिथि सत्कार प्रभारी भोलानाथ नायक, समन्वयक केजुवां, रविशंकर आचार्य, समन्वयक किसड़ी, भाषण प्रभारी किशोर पटेल समन्वयक कनकेवा, ड्राइंग प्रभारी ऋषि प्रधान, समन्वयक बाराडोली एवं गिरधारी पटेल, समन्वयक बोंदा सहित मीडिया प्रभारी दुर्वादल दीप, प्रधान पाठक सिरशोभा, शिक्षक,शिक्षिकाओं एवं समस्त कर्मचारीयों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। 1 अक्टूबर 2026 को हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्तर पर प्रतियोगिता रखी गई है।






0 Comments