विकासखंड सरायपाली में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान आयोजित

विकासखंड सरायपाली में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान आयोजित



सरायपाली:- उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत 27 सितंबर 2026, दिन रविवार को विकासखंड सरायपाली में राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान का आयोजन किया गया। अभियान का उद्देश्य नवसाक्षरों के ज्ञान एवं बुनियादी साक्षरता कौशल का आकलन करना तथा उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।



महापरीक्षा में विकासखंड सरायपाली के 17 परीक्षा केंद्रों में कुल 218 परीक्षार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इनमें 163 महिला एवं 55 पुरुष परीक्षार्थी शामिल रहे। परीक्षार्थियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार परीक्षा में शामिल होकर अपनी साक्षरता संबंधी दक्षताओं का प्रदर्शन किया।

इसी क्रम में शासकीय प्राथमिक शाला डुडुमचुवां स्थित परीक्षा केंद्र का विकासखंड शिक्षा अधिकारी टी.सी. पटेल एवं विकासखंड स्रोत समन्वयक देवानंद नायक द्वारा निरीक्षण किया गया। अधिकारियों ने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए परीक्षा के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन का अवलोकन किया।

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से जिले एवं विकासखंड स्तर पर असाक्षर वयस्कों को बुनियादी साक्षरता प्रदान करने तथा उन्हें आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। राष्ट्रव्यापी महापरीक्षा अभियान इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में आयोजित किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables