बसना क्षेत्र के श्री लक्ष्मी राइस मिल में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी
बसना(रूपानंद साव) :- रायपुर-बसना बायपास रोड के नजदीक स्थित श्री लक्ष्मी राइस मिल में अज्ञात चोरों ने धावा बोल दिया। चोरों ने मिल से मोटर, केबल, स्टार्टर, पैनल, कैपेसिटर, सॉर्टेक्स उपकरण और लोहे का कबाड़ समेत करीब 8 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिया।
मिली जानकारी के अनुसार घटना 27 अगस्त की है। चोरों ने मिल कार्यालय का कांच तोड़कर अंदर प्रवेश किया और सामान लेकर फरार हो गए।
मौके पर कुछ लोगों ने संदिग्धों को पकड़ने का प्रयास किया, जिसमें तीन आरोपी पकड़े गए और उन्हें बसना पुलिस के हवाले कर दिया गया। शिकायत के आधार पर बसना पुलिस ने धारा 305, 331(3) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

0 Comments