छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की बसना ब्लॉक बैठक संपन्न

छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ की बसना ब्लॉक बैठक संपन्न, लालसिंह खुटे अध्यक्ष और कांशीराम यादव उपाध्यक्ष निर्वाचित



महासमुंद/बसना :- छत्तीसगढ़ लघु वेतन शासकीय चतुर्थ वर्ग कर्मचारी संघ जिला शाखा महासमुंद के जिला पदाधिकारियों की उपस्थिति में दिनांक 06.09.2026 दिन रविवार को सुबह 10.00 बजे विकासखंड बसना में बैठक संपन्न हुई।



बैठक में आदिवासी विकास विभाग के कर्मचारियों को समयमान वेतनमान एवं समयमान वेतनमान एरियर्स राशि का भुगतान समय पर नहीं होने की समस्या एवं अन्य समस्याओं से अवगत कराया गया। साथ ही ब्लॉक अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के रिक्त पद पर चुनाव भी कराया गया।


सर्वसम्मति से *श्री लालसिंह खुटे को ब्लॉक अध्यक्ष और श्री कांशीराम यादव को उपाध्यक्ष* के रूप में निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया।


इस अवसर पर प्रमुख रूप से *जिला अध्यक्ष उमेश साहू, जिला सचिव नंदकुमार देवदास, जिला उपाध्यक्ष मंतराम कन्नौजे, जिला कोषाध्यक्ष अनूप कुमार यादव, बागबाहरा ब्लॉक अध्यक्ष बेदलाल साहू, मीडिया प्रभारी कुलेश्वर साहू, बसना ब्लॉक सचिव सुंदर सिंह सिदार* सहित *रीता यदु, रीता बेहरा, प्रिय मंजरी कुमार, मानक दास, हेमलाल प्रधान, काशीराम यादव, कीर्तन लाल देवांगन, जगदीश साहू, कौशल प्रसाद साहू, मनोरंजन प्रधान, अर्जुन सिदार, लोकेश यादव व अन्य कर्मचारी* उपस्थित रहे।


नवनियुक्त अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष को सभी कर्मचारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं दी। नवनियुक्त अध्यक्ष *लालसिंह खुटे* ने संघ के लिए हमेशा समर्पित रहने एवं ब्लॉक के सभी कर्मचारियों के हित में कार्य करने की बात कही। अंत में उपाध्यक्ष *कांशीराम यादव* ने कर्मचारियों को साथ लेकर ब्लॉक में संघ की नीतियों एवं निर्देशों का पालन करने की बात कही एवं सभी का आभार व्यक्त करते हुए बैठक समाप्ति की घोषणा की।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables