फोन की घंटी बजी और 15 मिनट में तैयार हुई 60 जवानों की व्यवस्था; संकट में अग्रवाल समाज ने दिखाई तत्परता की मिसाल
पिथौरा :- संकट की घड़ी में सामाजिक एकजुटता और सेवा भावना का प्रेरणादायक उदाहरण पिथौरा में देखने को मिला है। जोंक नदी में लापता भागीरथी की तलाश में जुटे SDRF और NDRF के 60 जवानों के लिए रातों-रात अग्रवाल समाज ने महज 15 मिनट में ठहरने की पूरी व्यवस्था कर मानवता की मिसाल पेश की।
जानकारी के अनुसार 30 अगस्त को पुराने जोंक पुल, संकरा क्षेत्र में हुई घटना के बाद से भागीरथी की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान जारी है। रात करीब 10 बजे वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने अग्रवाल समाज के एक सदस्य को फोन कर 60 जवानों के ठहरने की व्यवस्था का आग्रह किया।
सूचना मिलते ही समाज के अध्यक्ष वेदप्रकाश गोयल के नेतृत्व में पूरा समाज सक्रिय हो गया और बिना किसी औपचारिकता के 15 मिनट के भीतर सभी व्यवस्थाएं पूरी कर दी गईं।
इस पहल ने साबित कर दिया कि असली सेवा संसाधनों से नहीं, बल्कि सही समय पर लिए गए निर्णय और सामूहिक प्रयास से होती है।



0 Comments