यूनाइटेड कराते एंड एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की पिथौरा ब्लॉक इकाई गठित,भगवानदास यादव अध्यक्ष निर्वाचित

 यूनाइटेड कराते एंड एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की पिथौरा ब्लॉक इकाई गठित,भगवानदास यादव अध्यक्ष निर्वाचित



सरायपाली :- यूनाइटेड कराते एंड एसोसिएशन छत्तीसगढ़ की केंद्रीय समिति की अनुशंसा पर पिथौरा में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में संगठन की पिथौरा ब्लॉक इकाई का गठन सर्वसम्मति से किया गया। नई कार्यकारिणी के गठन के साथ ही क्षेत्र में कराते एवं विभिन्न खेलों को बढ़ावा देने और स्थानीय प्रतिभाओं को बेहतर मंच उपलब्ध कराने की दिशा में एक नई पहल की शुरुआत हुई।



             संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष भोजराज साहू, उपाध्यक्ष मुरलीधर डड़सेना, सचिव अक्षय कुमार कंवर एवं संस्था के सह-संस्थापक सुंदरलाल डड़सेना के मार्गदर्शन तथा केंद्रीय समिति की अनुशंसा पर पिथौरा ब्लॉक की कार्यकारिणी का गठन किया गया।

बैठक में सर्वसम्मति से भगवानदास यादव को ब्लॉक अध्यक्ष, मोहित यादव को उपाध्यक्ष, वेदप्रकाश साहू को सचिव, चुम्मन ठाकुर को सहसचिव एवं हृदयराम यादव को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं संतकुमार यादव और चेतन सेन को ब्लॉक कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त किया गया।

नवगठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों ने कहा कि पिथौरा क्षेत्र में कराते एवं विभिन्न खेलों की गतिविधियों को विस्तार देने के साथ-साथ नई प्रतिभाओं की पहचान कर उन्हें आगे बढ़ाने का प्रयास किया जाएगा। बच्चों एवं युवाओं को खेलों से जोड़कर उनमें अनुशासन, आत्मविश्वास और शारीरिक दक्षता विकसित करने के लिए भी कार्य किया जाएगा।

केंद्रीय समिति के पदाधिकारियों एवं संस्था के सह-संस्थापक ने नवगठित टीम को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि नई कार्यकारिणी संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने के साथ कराते खिलाड़ियों के हित में बेहतर कार्य करेगी।


नवगठित पिथौरा ब्लॉक कार्यकारिणी

अध्यक्ष: भगवानदास यादव

उपाध्यक्ष: मोहित यादव

सचिव: वेदप्रकाश साहू

सहसचिव: चुम्मन ठाकुर

कोषाध्यक्ष: हृदयराम यादव

कार्यकारिणी सदस्य: संतकुमार यादव

कार्यकारिणी सदस्य: चेतन सेन

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables