ऑपरेशन निश्चय: पलसापाली चेक पोस्ट पर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो में 13 किलो गांजा बरामद

 ऑपरेशन निश्चय: पलसापाली चेक पोस्ट पर अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार, बोलेरो में 13 किलो गांजा बरामद


महासमुंद / बसना (हमर CG न्यूज़ - जीत यादव) :- महासमुंद पुलिस को अवैध गांजा तस्करी के खिलाफ बड़ी सफलता मिली है। पलसापाली अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट बैरियर पर वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक बोलेरो वाहन से 13 किलो गांजा बरामद कर महाराष्ट्र के तस्कर को गिरफ्तार किया है।



क्या है मामला?

दिनांक 14 सितंबर 2026 को थाना बसना पुलिस द्वारा पलसापाली बैरियर पर आने-जाने वाले वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान संदेहास्पद स्थिति में आ रही एक बोलेरो वाहन *क्रमांक MH 21 V 0435 को रोककर चेक किया गया।



वाहन में सवार व्यक्ति से पूछताछ में उसने अपना नाम गीताराम ओटे पिता बंसी ओटे उम्र 39 वर्ष निवासी नायगांव थाना पैठण जिला संभाजी नगर (महाराष्ट्र) बताया। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से 13 किलोग्राम अवैध गांजा* बरामद किया गया।


पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर थाना बसना में एनडीपीएस एक्ट के तहत विधिवत कार्रवाई की है।


जप्त संपत्ति:-

1. 13 किलोग्राम गांजा - कीमत लगभग 6,50,000 रुपये

2. बोलेरो वाहन - कीमत लगभग 5,00,000 रुपये

कुल जप्ती - 11 लाख 50 हजार रुपये।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables