शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित; अतिथियों ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह

 शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल में चित्रकला प्रतियोगिता आयोजित; अतिथियों ने बच्चों का बढ़ाया उत्साह


 बसना:- शासकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय अरेकेल में विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं उनकी रचनात्मकता को प्रोत्साहित करने हेतु शिक्षक प्रेमचन्द साव के नेतृत्व में चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी बेहतरीन चित्रकला और प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।प्रतियोगिता का मुख्य विषय देश के विगत 25 वर्षों की उपलब्धियों—जैसे सेवा, स्वच्छ भारत,डिजिटल इंडिया,सेना का शौर्य,नया कश्मीर,नक्सल मुक्त भारत, अधोसंरचना विकास,विकसित छत्तीसगढ़ तथा आगामी 25 वर्षों के संकल्पों मैन्युफैक्चरिंग पावर, टेक्नोलॉजी व इनोवेशन, गति शक्ति, रक्षा शक्ति, ग्रीन व ब्लू इकोनॉमी एवं भारत की सॉफ्ट पावर पर आधारित था।कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को संबोधित करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।



भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेन्द्र यादव ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि-

कला और अभिव्यक्ति विद्यार्थियों के मानसिक विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। देश के विकास और समृद्ध इतिहास को चित्रकला और भाषण के माध्यम से समझना बच्चों में देशभक्ति और सामाजिक चेतना का संचार करता है।



       दीपक शर्मा ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं बच्चों के भीतर छिपी प्रतिभा को बाहर लाती हैं। उन्होंने बच्चों को निरंतर मेहनत करने और हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।प्रभारी प्रधान पाठक प्रेमचन्द साव ने कार्यक्रम की रूपरेखा पर प्रकाश डालते हुए कहा कि विद्यालय का उद्देश्य बच्चों को केवल किताबी ज्ञान देना ही नहीं, बल्कि खेल और कला के माध्यम से उनका सर्वांगीण विकास करना है। उन्होंने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया और बच्चों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।कार्यक्रम के दौरान पंच लक्ष्मण साव, शिक्षक रेखा पाण्डेय, प्राथमिक विद्यालय के प्रधान पाठक रत्नाकर, सहायक शिक्षक आसमा परविन, सरिता सिदार तथा बी.एड. प्रशिक्षणार्थी हैदर खान, रामेश्वरी पटेल, उरूषा खान सहित समस्त विद्यालय परिवार एवं ग्रामीण उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables