अवैध शराब के खिलाफ महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, 40 लीटर महुआ शराब जब्त, 02 आरोपी गिरफ्तार

अवैध शराब के खिलाफ महासमुंद पुलिस की कार्रवाई, 40 लीटर महुआ शराब जब्त,  02 आरोपी गिरफ्तार 



महासमुंद/बसना :-जिला पुलिस महासमुंद द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत अवैध शराब के निर्माण, बिक्री और परिवहन पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 22/09/2026 को थाना बसना पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री करने वालों पर दो अलग-अलग कार्रवाई की गई।



प्रकरण 01 - ग्राम नरसिंगपुर में बांध किनारे आरोपिया के घर के पीछे घेराबंदी कर महिला आरोपी श्रीमती योगिता नाग को पकड़ा गया। आरोपिया के कब्जे से एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक ढक्कन वाली बाल्टी में भरा करीबन 20 लीटर हाथ भट्टी महुआ शराब (कीमती 4,000 रुपये) बिक्री हेतु रखी मिली, जिसे जब्त किया गया।



प्रकरण 02 - ग्राम नरसिंगपुर और चनौरडीह के बीच रोड किनारे मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर आरोपी तियोफिल तांडी को पकड़ा गया। आरोपी की तलाशी लेने पर उसके पास रखे एक सफेद रंग की 20 लीटर क्षमता वाली प्लास्टिक जरकीन में भरी हुई करीबन 20 लीटर हाथ भट्टी की महुआ शराब (कीमती 4,000 रुपये) जब्त की गई।



दोनों आरोपियों के विरुद्ध थाना बसना में अपराध क्र. 514/2026 एवं 515/2026 धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।


गिरफ्तार आरोपी -

01- श्रीमती योगिता नाग पति स्व. अजय नाग उम्र 50 वर्ष साकिन जगदीशपुर थाना बसना, हाल मुकाम ग्राम नरसिंगपुर थाना बसना, जिला महासमुंद।

02- तियोफिल तांडी पिता शैलेन्द्र तांडी उम्र 38 साल साकिन नरसिंगपुर, थाना बसना, जिला महासमुंद।


जप्त संपत्ति -

कुल 40 लीटर हाथ भट्टी निर्मित अवैध देशी महुआ शराब, जुमला कीमती 8,000 रुपये।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables