ऑपरेशन निश्चय: बैग में गांजा रखे बस का इंतजार कर रहे तस्कर को ANTF व सिंघोड़ा पुलिस ने दबोचा, 5 लाख से अधिक का गांजा जब्त

ऑपरेशन निश्चय: बैग में गांजा रखे बस का इंतजार कर रहे तस्कर को ANTF व सिंघोड़ा पुलिस ने दबोचा, 5 लाख से अधिक का गांजा जब्त



महासमुंद/सरायपाली:-एंटी नारकोटिक टास्क फोर्स (ANTF) व थाना सिंघोड़ा पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है।जिले में लगातार चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि NH-53 रोड ग्राम मुरमुरी के पास एक व्यक्ति बैग में गांजा जैसे संदिग्ध पदार्थ रखे बस का इंतजार कर रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी कर संदेही को पकड़ा।



पूछताछ पर उसने अपना नाम प्रभात कुमार बिशोई पिता पानु बिशोई उम्र 42 साल साकिन जालेश्वर कॉलोनी पाइकानगर पोस्ट बरामुंडा थाना खंडगिरी जिला खुर्दा (उड़ीसा) बताया। कड़ाई से पूछताछ करने पर बैग में मादक पदार्थ गांजा होना स्वीकार किया।


आरोपी ने बताया कि उक्त गांजा को जिला भुवनेश्वर (उड़ीसा) से राजस्थान ले जाकर बेचने की योजना थी।



आरोपी के कब्जे से काले रंग के बैग में 10.360 किलोग्राम गांजा कीमती 5,18,000 रुपये एवं 01 नग मोबाइल कीमती 5,000 रुपये, कुल जुमला 5,23,000 रुपये की संपत्ति समक्ष गवाहन जब्त किया गया।


आरोपी का कृत्य धारा 20(B)ii(B) NDPS एक्ट का पाए जाने पर विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिंघोड़ा में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया है।

Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables