सपोस में सामाजिक समरसता पर मंथन, नशाखोरी और धर्मांतरण रोकने पर जोर
पिथौरा (जीत यादव हमर CG न्यूज़):- विकास खण्ड पिथौरा अंतर्गत आज दिनांक 21.09.26 को महंत निवास सपोस में संध्या 5:30 बजे सामाजिक सद्भावना बैठक संपन्न हुई।
बैठक में श्री सुधीर गौतम अध्यक्ष शिक्षा आयोग (राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त) छत्तीसगढ़ शासन, सह संयोजक सामाजिक सद्भाव डॉ. सुरेंद्र जी क्षेत्र प्रचारक एवं संयोजक सामाजिक सद्भाव प्रमुख मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़, राजिम विभाग श्री ठाकुर राम साहू विभाग प्रचारक, राजमहंत पी.एल. कोसरिया राष्ट्रीय महासचिव अखिल भारतीय सतनामी महासभा, श्री सत्यप्रकाश श्रीवास्तव बसना की उपस्थिति में बैठक सम्पन्न हुई।
अतिथियों द्वारा सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव पर अपने-अपने विचार रखे गए। राजमहंत पी.एल. कोसरिया द्वारा अखिल भारतीय सतनामी महासभा के द्वारा पूरे भारत वर्ष में सामाजिक समरसता, सामाजिक सद्भाव लाने के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी दी गई।
बैठक में मुख्य रूप से सभी समाज से आपसी सामंजस्य स्थापित कर समाज में व्याप्त सामाजिक बुराइयां जैसे अस्पृश्यता, नशाखोरी, धर्मांतरण पर रोक लगाने, समाज में सामाजिक एकता लाने, सामाजिक सद्भावना बिगाड़ने वाले लोगों से सावधान रहने, आपसी भाईचारा स्थापित करने, सामाजिक समरसता, समानता लाने विषयों पर व्यापक चर्चा हुई।
बैठक में मुख्य रूप से ये उपस्थित रहे -
डॉ. सुरेन्द्र, श्री सुधीर गौतम, ठाकुर राम साहू, सत्यप्रकाश श्रीवास्तव, श्री किशोरचन्द बघेल सरपंच ग्राम पंचायत सपोस, कमलेश डडसेना अध्यक्ष गौ सेवा, तरुवर कोसरिया ब्लॉक अध्यक्ष सतनामी समाज, राजेन्द्र मार्कण्डेय जिला उपाध्यक्ष सतनामी समाज, मुकेश मधुकर अध्यक्ष युवा प्रकोष्ठ, कमल रात्रे ब्लॉक उपाध्यक्ष, संत सफेद दास रात्रे, सन्त गोपालदास, संत हीरालाल ओगरे, संत ऋतुदास, लखन रात्रे, मनोज कोसरिया, छबिलाल कोसरिया भण्डारी, गणपत कोसरिया।



0 Comments