धारदार हथियार लहराकर लोगों को डराने वाला युवक गिरफ्तार, कटार जब्त
महासमुंद/कोमाखान:- जिले की कोमाखान पुलिस ने क्षेत्र में शांति और सुरक्षा व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त और त्वरित कार्रवाई की है। सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लहराकर आम जनता को डराने-धमकाने वाले 18 वर्षीय युवक को पुलिस ने रंगे हाथों गिरफ्तार कर जेल भेजा है।
घटना दिनांक 22/09/26 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति हाथ में लोहे का कटार (छुरा) लेकर लहराते हुए लोगों को डरा-धमका रहा है। सूचना की तस्दीक हेतु पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शराब भट्टी के पास धारदार हथियार लहरा रहे व्यक्ति को पकड़ा।
पूछताछ पर उसने अपना नाम गेंदलाल उर्फ नानू यादव पिता सुंदरलाल उम्र 18 साल निवासी वार्ड 09 कोमाखान थाना कोमाखान जिला महासमुंद बताया। उसके कब्जे से एक नग लोहे का धारदार कटार लंबाई करीब 16.5 इंच बरामद कर जब्त किया गया।
आरोपी के विरुद्ध थाना कोमाखान में अपराध क्रमांक 158/2026 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया।



0 Comments