पी एम श्री सजेश हिन्दी माध्यम बालक शाला बसना में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन

पी एम श्री सजेश हिन्दी माध्यम बालक शाला बसना में शिक्षक दिवस का भव्य आयोजन,शिक्षकों का सम्मान कर विद्यार्थियों ने जताया आभार, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन




बसना(रूपानंद साव) :- डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के अवसर पर शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (पीएमश्री सेजेस हिंदी माध्यम), बसना में शिक्षक दिवस का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। विद्यालय के शाला नायक योगेश मेहर एवं उनके साथियों ने शिक्षकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया।



कार्यक्रम में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री एन. एल. भोई, पूर्व प्राचार्य श्री के. सी. साहू, पालक-शिक्षक संघ के अध्यक्ष श्री आर. बी. प्रधान, पूर्व अध्यक्ष श्री राजकुमार बेहेरा एवं सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री आर. एल. साव की गरिमामय उपस्थिति रही।

अतिथियों एवं शिक्षकों ने समाज निर्माण में शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को कड़ी मेहनत, अनुशासन एवं लगन के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यार्थियों से डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन एवं डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जैसे महान व्यक्तित्वों से प्रेरणा लेकर जीवन में सफलता प्राप्त करने का आह्वान किया गया।


कार्यक्रम के दौरान मारुति सुजुकी शोरूम विश्वभारती ऑटोमोबाइल, बसना के अधिकारी श्री चुमेश्वर साहू के नेतृत्व में एक दल विद्यालय पहुंचा और शिक्षकों का सम्मान किया। विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षकों को श्रीफल एवं उपहार भेंट कर सम्मानित किया।

शिक्षक दिवस के अवसर पर छात्राओं ने शिक्षकों की गरिमा एवं उनके योगदान पर आधारित आकर्षक नृत्य प्रस्तुति दी, जिसने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सांस्कृतिक सचिव वीरेन्द्र कुमार साव ने किया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में छात्र परिषद के उपाध्यक्ष हेमंत साव, हिमांशु, मयंक, अतुल, आकाश, अमन, भोजपाल, मोहनिशा, रीतेश, रूपेश, पुष्पेंद्र विकास, जयकिशन, प्रीतम, अजय, तुषार, राहुल सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।

शिक्षक दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम ने गुरु-शिष्य परंपरा, सम्मान और शिक्षा के महत्व का संदेश देते हुए विद्यालय परिसर में उत्साह एवं आत्मीयता का वातावरण बना दिया।


Post a Comment

0 Comments

Followers

Translate

JSON Variables